वरुण और प्रियंका में जुबानी जंग हुई तेज, परिवार के साथ किया गया विश्वासघात

वरूण गांधी ने कहा कि व्यक्तिगत हमला करना मेरी राजनीति का हिस्सा नहीं है।;

Update:2014-04-15 00:00 IST
वरुण और प्रियंका में जुबानी जंग हुई तेज, परिवार के साथ किया गया विश्वासघात
  • whatsapp icon
नई दिल्ली. भाजपा महासचिव और सांसद वरुण ने बहन प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना सुल्तानपुर से पर्चा भरने के बाद कहा, 'मैं मुद्दों की राजनीति करता हूं। व्यक्तिगत हमला करना मेरी राजनीति का हिस्सा नहीं है। मेरे जेहन में हमेशा लक्ष्मण रेखा का ख्याल होता है। मैं लक्ष्मण रेखा के उस पार नहीं जा सकता।'
 
इस पर प्रियंका गांधी ने एक बार फिर वरुण गांधी पर निशाना साधा है। वरुण पर हमला करते हुए प्रियंका ने कहा कि उन्होंने हमारे परिवार के साथ विश्वासघात किया है। प्रियंका ने आगे कहा कि मेरे पिता ने इस देश की एकता के लिए अपनी जान दे दी और अगर कोई इस एकता को नुकसान पहुंचाएगा तो मैं उसे कभी माफ नहीं करूंगी चाहे वो मेरा बेटा ही क्यों ना हो।
 
गौरतलब हो कि प्रियंका गांधी ने सुल्तानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता सिंह के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग के दौरान कहा था कि वरुण भले मेरे भाई हैं, लेकिन वह रास्ता भटक गए हैं। उन्होंने कहा था कि वरुण को सुल्तानपुर से हराकर सबक सिखाना होगा।
 
नीचे की स्‍लाइड्स मे जानि‍ए, प्रियंका ने क्या कहा था अमेठी में - 

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: