''वंदे मातरम बोलने से किसी को परहेज नहीं होना चाहिए''

आज दोपहर में योगी ने देवरिया के दिव्यांगो को उपकरण बांटे और उनकी पेंशन बढ़ाने की भी बात की।;

Update:2017-04-30 17:39 IST
वंदे मातरम बोलने से किसी को परहेज नहीं होना चाहिए
  • whatsapp icon

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का आज गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन है। आज उन्होंने देवरिया जाने के बाद आरएसएस के कार्यक्रम में शिरकत की। योगी ने कहा कि संघ की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की जरूरत है। योगी ने कहा कि वंदे मातरम बोलने से किसी को परहेज नहीं होना चाहिए।

 
उल्लेखनीय है कि आज दोपहर में योगी ने देवरिया के दिव्यांगो को उपकरण बांटे और उनकी पेंशन बढ़ाने की भी बात की। साथ ही योगी ने कहा कि तहसील दिवस पर दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाओं का ऐलान होगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को 120 दिनों के भीतर सुलझाने का वादा भी किया।
 
किसानों से जुड़े मामले पर सीएम ने बोला कि गन्ना किसानों को अब तक 5500 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और चीनी मिलें इसी वित्तीय वर्ष में उनका बकाया चुकाएंगी। उन्होंने पूर्वी यूपी में  बंद चीनी मिलों को जल्द दोबारा शुरू करवाने की बात रखी। 
 
इसके अलावा उन्होंने किसानों को मिलने वाले समर्थन मूल्य को 10 रुपए बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी की रेखा से नीचे रह रहे लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।
 
आज देवरिया दौरे के बाद योगी बशारतपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4:30 से 5:30 तक जीडीए सभागार में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे और 6 बजे के करीब वो लखनऊ लौट आएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: