उबेर बलात्कार कांड: रेप की हुई पुष्टि, पीड़िता के शरीर पर पाए गए ताजा खरोंच के निशान
‘उबेर’ बलात्कार कांड: रेप की पुष्टि हुई, मडिकल रिपोर्ट के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि रेप किसने किया।;

नई दिल्ली. ‘उबेर’ कैब बलात्कार मामले में पीड़िता महिला की मेडिकल जांच करने वाले एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बुधवार को एक स्थानीय अदालत को बताया कि 25 साल की पीड़ित महिला का यौन उत्पीड़न हुआ था। लेकिन मडिकल रिपोर्ट के आधार पर यह कतई नहीं कहा जा सकता कि महिला का रेप किसने किया।
अस्पताल के गेट पर 6 घंटे तड़पती रही गर्भवती महिला, नवजात बच्चे की मौत
एक सरकारी गवाह के तौर पर बयान दर्ज कराते हुए बारा हिंदू राव अस्पताल की डॉक्टर ने अदालत को बताया कि उन्होंने छह दिसंबर 2014 को महिला की मेडिकल जांच की थी। उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया है कि पीड़िता के कहने पर उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट तैयार की थी। रेप आरोपी ड्राइवर शिव कुमार यादव के वकील की ओर से जिरह के दौरान डॉक्टर ने कहा कि मरीज की जांच और मेडिकल रिपोर्ट में अपने निष्कर्षों पर विचार करने के बाद मैं यह कह सकती हूं कि पीड़िता से बलात्कार हुआ था। जिरह के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने यादव के वकील को कुछ सवाल करने के लिए भी आगाह किया। डॉक्टर ने अदालत को बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि किसने पीड़ित महिला का बलात्कार किया है।
विशेष लोक अभियोजक अतुल र्शीवास्तव द्वारा की गई पूछताछ में डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने पीड़िता के निचले होठ पर सूजन, पीड़ित महिला के शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान भी देखे और खास बात यह है कि ये जख्म ताजे थे। अदालत ने पहले पीड़िता सहित अन्य 10 गवाहों के बयान भी दर्ज किए थे।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, कुछ खास बातें -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App