रेल मंत्री सदानंद गौड़ा की संपत्ति में 10.46 करोड़ बढ़ी, सुषमा स्‍वराज की संपत्ति में तीन करोंड़ की गिरावट

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सार्वजनिक हुए इस ब्‍योरे ने कई प्रश्‍न भी खड़े कर दिए है।;

Update:2014-10-24 00:00 IST
रेल मंत्री सदानंद गौड़ा की संपत्ति में 10.46 करोड़ बढ़ी, सुषमा स्‍वराज की संपत्ति में तीन करोंड़ की गिरावट
  • whatsapp icon

नई दिल्‍ली. रेलमंत्री सदानंद गौड़ा की तरफ से पीएमओ को दी गई अपने संपत्ति की जानकारी के मुताबिक उनकी संपत्ति में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। रेलमंत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान डिक्लेयर किया था कि उनके पास 9.88 करोड़ की संपत्ति है। पांच महीने बाद गौड़ा ने पीएमओ को अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया। इसमें कहा गया है कि उनके पास 20.35 करोड़ की संपत्ति है यानी पिछले पांच महीने में उनकी संपत्ति में 10.46 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।

गौरतलब है कि सदानंद के बाद दूसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री पी राधाकृष्णणन हैं जिनका लोकसभा चुनाव के दौरान डिक्लेयर किया था कि उनकी संपत्ति 4 करोड़ 9 लाख है, जो अब बढ़कर 7 करोड़ 7 लाख तक पहुंच गई है। चुनाव और राजनीति पर नजर रखने वाली संस्था इलेक्शन वॉच की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार में ऐसे मंत्री भी हैं जिन्होंने खुद डिक्लेयर किया है कि उनकी संपत्ति में पिछले पांच महीनों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जबकि 16 मंत्रियों के मुताबिक उनकी संपत्ति घट गई है।

नीचे की स्लाइड्स में जानिए, कौन हैं सबसे अमीर मंत्री  - 
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर- 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: