नेता जी की हत्या कराई गई थी, नेहरू के इशारे पर स्टालिन ने दिया था अंजाम- स्वामी

सुभाष जयंती पर मेरठ के पीएल शर्मा स्मारक के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सुब्रह्मण्यम स्वामी ने पत्रकारों से बातचीत में कई रहस्योद्घाटन किए।;

Update:2015-01-24 00:00 IST
नेता जी की हत्या कराई गई थी, नेहरू के इशारे पर स्टालिन ने दिया था अंजाम- स्वामी
  • whatsapp icon
मेरठ. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में मेरठ पहुंचे भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया कि उनकी मृत्यु जवाहर लाल नेहरू के इशारे पर रूस में स्टालिन ने कराई थी। सुनंदा पुष्कर हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि उनकी हत्या की गई है और इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ होनी चाहिए। 
 
सुभाष जयंती पर मेरठ के पीएल शर्मा स्मारक के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सुब्रह्मण्यम स्वामी ने पत्रकारों से बातचीत में कई रहस्योद्घाटन किए। कहा कि देश की आजादी के लिए जीवन को समर्पित करने वाले सुभाष चंद्र बोस का निधन ताइवान के विमान हादसे में नहीं हुआ था बल्कि उनकी हत्या रूस के तत्कालीन सत्ता प्रमुख जोसेफ स्टालिन ने अपने ही देश में कराई थी।
 
यह हत्या तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पूरी सहमति से हुई थी। उन्होंने बताया कि बोस की मौत की जांच के लिए कांग्रेस की ओर से गठित समितियां कभी ताइवान गई ही नहीं। सच्चाई यह है कि उस वर्ष 1945 में ताइवान में कहीं भी कोई हवाई दुर्घटना न तो दर्ज है और न ही बोस का नाम मृतकों की सूची में शामिल है।
 
उन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरू के तत्कालीन स्टेनोग्राफर श्यामलाल जैन मेरठ के ही थे। उन्होंने खोसला कमीशन के सामने अपने बयान में बताया था कि स्टालिन ने संदेश भेजा था कि "सुभाष चंद्र बोस हमारे पास है, उनके साथ क्या करना है?" उन्होंने बताया था कि इस पत्र का जवाब प्रधानमंत्री नेहरू ने उनसे ही लिखवाया था। हालांकि कमीशन ने इस पर विश्र्वास न कर उनसे सबूत मांगा था।
 
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, आगे और क्या कहा स्वामी ने -  
br data-type="_moz" />
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: