MP में सप्ताहभर मनाया जाएगा श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव, मंदिरों में भजन कीर्तन और घर-घर होगा दीपोत्सव, कलेक्टरों को मिले निर्देश

Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव मध्य प्रदेश में सप्ताहभर मनाया जाएगा। घर-घर दीप जलेंगे और मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है। 

Updated On 2024-01-13 13:54:00 IST
चांदनी चौक के व्यापारी 22 जनवरी को दीवाली मनाएंगे।

Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर का उद्धाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है। इस दिन महाकाल उज्जैन और कामतानाथ स्वामी चित्रकूट सहित मध्य प्रदेश के सभी मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे। प्रदेशवासी घर-घर दीप जलाकर उत्सव मनाएंगे। 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने का निर्णय भी लिया जा सकता है।  

Collectors instruction

मध्य प्रदेश में सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर विभिन्न कार्यक्रम तैयार करने को कहा गया है। 16 से 22 जनवरी तक विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करने को कहा गया है। अयोध्या जाने वाले तीर्थ-यात्रियों के सम्मान के लिए भोजन पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। जनसहयोग से भंडारे के कार्यक्रम में भी किए जाएंगे। फूल मालाओं से उनका स्वागत करने को भी कहा गया है। 

सफाई अभियान, मंत्री ने लगाया पोंछा 
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमजन की सहभागिता बढ़ाने 14 से 21 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाना है। इसके तहत स्कूल-कॉलेज, सरकारी इमारतों व मंदिर परिसरों में विशेष साफ सफाई की जाएगी। ग्रा पंचायतों और नगरीय निकायों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 21 से 26 जनवरी तक यहां आकर्शक लाइटिंग भी की जाएगी। मप्र के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को विधायक रमेश मेंदोला के साथ मंदिर परिसर में झाड़ू-पोंछा  लगाया। 

11 से 22 जनवरी तक प्रभात-फेरी और कलश-यात्रा
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की जिम्मेदारी स्वयंसेवी संगठनों के साथ प्रशासनिक अफसरों को सौंपी गई है। 11 से 22 जनवरी तक के बीच प्रभात-फेरी, कलश-यात्रा, 22 को मंदिर, नदियों में आकर्षक लाइटिंग कर दीपदान किया जाएगा। इसमें जन-अभियान परिषद के सदस्यों का भी सहयोग लिया जाएगा। चित्रकूट-ओरछा सहित 28 पवित्र स्थलों में श्रीरामचरित लीला होगी। स्थानीय कलाकारों के सहयोग से आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परिचर्चा, नृत्य-नाटिका, भजन संध्या और श्रीराम-जानकी से संबंधित चित्र, शिल्प, रंगोली भी बनाई जाएंगी।  

पटाखा दुकानदारों को अस्थाई लाइसेंस 
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आतिशबाजी भी की जानी है। इसे लेकर महू एसडीम विनोद राठौड़ ने पटाखा दुकानदारों को अस्थाई दुकान लगाने के लिए अनुमति देने की व्यवस्था की है। कहा, कोई भी दुकानदार पटाखे की दुकान लगाना चाहता है तो महू तहसील कार्यालय में आवेदन कर लाइसेंस प्राप्त कर सकता है। 

Tags:    

Similar News