Operation Sindoor: पैंट उतार दी... संजय सिंह ने पाक सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर का पोस्टर जारी कर कसा तंज

भारत की ओर से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की चौतरफा तारीफ हो रही है। आम आदमी पार्टी भी सेना के साहस और पराक्रम की तारीफ कर रही है। साथ ही, पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष के खिलाफ भी तंज कस रही है।

By :  Amit Kumar
Updated On 2025-05-07 13:48:00 IST
संजय सिंह ने पाकिस्तान सेनाध्यक्ष पर कसा तंज

भारत की ओर से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक की देशवासी तारीफ कर रहे हैं। विपक्ष दल भी सेना के साहस और पराक्रम की प्रशंसा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग इसी पल का इंतजार कर रहे थे। वहीं, आम आदमी पार्टी ने महिला शक्ति को भी नमन किया है। 

आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, 140 करोड़ भारतीय भारतीय सेना को अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। हम सभी उनके साहस के सम्मान में अपना सिर झुकाते हैं। भारतीय सेना ने बड़ी बहादुरी और पराक्रम के साथ आतंकवादियों के घर में घुसकर उनके ठिकानों को नष्ट कर दिया। पूरा देश 140 करोड़ लोग इस पल का इंतजार कर रहे थे। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने इसे कर दिखाया और दुनिया को दिखा दिया।'

सभी देश भारत का समर्थन करें
संजय सिंह ने आगे कहा कि दुनिया के जो भी देश आतंकवाद के खिलाफ हैं, उन्हें भारत का समर्थन करना चाहिए। अमेरिका, ब्रिटेन, यूनाइडेट नेशनल या कोई अन्य देश, जो कि आतंकवाद का खात्मा चाहता है, उसे भारत का साथ देना चाहिए।

पाक सेनाध्यक्ष जनरल आसिम मुनीर पर आप का 'हमला' 
संजय सिंह ने एक्स पर एक पोस्टर भी लगाया है। इसमें पाकिस्तान सेनाध्यक्ष जनरल आसिम मुनीर फटी यूनिफार्म में नजर आ रहा है। एक तरफ लिखा है कि ऑपरेशन सिंदूर और दूसरी तरफ लिखा है कि पैंट उतार दी। यूजर्स भी इस पोस्टर पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। 

आप ने नारी शक्ति को सलाम किया 
आम आदमी पार्टी ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की है। आप ने लिखा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी आतंकियों का उन्हें की भाषा में करारा जवाब दिया है। भारतीय सेनाओं की इस बहादुरी और वीरता को पूरा देश सलाम करता है। इसके अलावा आप ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की फोटो शेयर कर लिखा है कि ये है भारत की नारी शक्ति। 

Similar News