शर्मनाक हरकत: बजरंग पुनिया ने तिरंगे पर पैर रखा, चौतरफा विवाद शुरू, यूजर्स बोले- शर्म आनी चाहिए... देखें वीडियो

भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया भी विनेश फोगाट का स्वागत करने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां वे तिरंगे का अपमान करते नजर आए। देखिये वीडियो...

By :  Amit Kumar
Updated On 2024-08-17 16:43:00 IST
बजरंग पुनिया तिरंगे पर पांव रखे नजर आए।

भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट का आज दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। उनका स्वागत करने के लिए कई राजनीतिज्ञों के अलावा कई खेल प्रेमी भी पहुंचे। भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया भी उनके स्वागत कार्यक्रम में नजर आए, लेकिन उनकी एक हरकत उन पर भारी पड़ गई है। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो तिरंगे पर पांव रखे नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बजरंग पुनिया राजनेता तो बनना चाहते हैं, लेकिन उन्हें तिरंगे का सम्मान करना भी नहीं आता है। उधर, बजरंग पुनिया की इस मामले पर अभी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद आज भारत आ गई हैं। उन्होंने सिल्वर मेडल जीत लिया था, लेकिन गोल्ड के लिए फाइनल मुकाबला होने से पहले ही वजन 100 ग्राम अधिक होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। कहा था कि उन्हें सिल्वर मेडल भी नहीं मिल पाएगा। यही नहीं, सिल्वर मेडल देने की विनेश की अपील को भी खारिज कर दिया गया। ऐसे में खेल प्रेमियों का दिल पूरी तरह से टूट गया। आज विनेश फोगाट भारत लौटीं तो दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। 

बजरंग पुनिया भी उनके साथ जीप पर नजर आए। इस दौरान बजरंग पुनिया की ऐसी हरकत सामने आ गई, जो कि विवाद का कारण बन गया। दरअसल, लोगों को संभालने के बीच बजरंग पुनिया जीप के बोनट पर आ गए, जहां तिरंगा लगा था। रेसलर का अनजाने में पांव तिरंगे के पोस्टर पर रखा गया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसके बाद लोग बजरंग पुनिया की आलोचना कर रहे हैं। नीचे देखिये पूरा वीडियो...   

 लोगों ने दी ये प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया पर लोग बजरंग पुनिया पर भड़क चुके हैं। रॉजी नामक यूजर ने लिखा, 'बेशर्म बजरंग पुनिया भारतीय ध्वज पर कदम रख रहे हैं।' हरिशंकर ने लिखा कि इन्हें राजनीति में आने की जल्दबाजी है, तिरंगा नहीं दिखता।' वैभव भोला ने लिखा कि देश की शान तिरंगे पर पैर रखकर खड़े हैं बजरंग पुनिया, अब क्या ही बोलें इस पहलवान को।' संजय ने लिखा कि बजरंग पुनिया ने तिरंगे का अपमान किया, इन्हें शर्म आनी चाहिए। इसी प्रकार अन्य भी यूजर्स विभिन्न तीखी प्रतिक्रिया देकर बजरंग पुनिया को घेर रहे हैं। 

Similar News