Rajpal Tyagi Death: यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Rajpal Tyagi Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके विधायक बेटे अजीतपाल त्यागी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।

Updated On 2025-07-18 13:57:00 IST

राजपाल त्यागी का निधन

Rajpal Tyagi Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गाजियाबाद के मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे राजपाल त्यागी का निधन हो गया। उनके बेटे अजीतपाल त्यागी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए इस बात की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, राजपाल त्यागी लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे।

मतदाताओं में थी अच्छी पकड़
बता दें कि राजपाल त्यागी सबसे पहले कांग्रेस नेता थे। उन्हें गाजियाबाद कांग्रेस का जिलाध्यक्ष भी चुना गया था। वे कांग्रेस के टिकट पर मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी बने। मतदाताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ थी। इसके कारण वे कांग्रेस ही नहीं बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की टिकट पर भी चुनाव लड़े और जीतकर मुरादनगर क्षेत्र से जीतकर विधानसभा पहुंचे। इसके अलावा वे दो बार निर्दलीय विधायक भी रह चुके हैं। साल 2012 में वे विधानसभा चुनाव में खड़े हुए लेकिन जीत नहीं सके।

बेटे ने भी मुरादनगर विधानसभा सीट पर दो बार दर्ज की जीत
इसके बाद उनके बेटे अजीतपाल त्यागी ने साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा और मुरादनगर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने साल 2022 में दोबारा चुनाव लड़ा औक मुरादनगर विधानसभा सीट जीत गए।

Tags:    

Similar News