Cylinder Blast: सीलमपुर में गैस लीक के बाद फटा सिलेंडर, दो महिलाओं और 1 बच्चे समेत 4 घायल

Cylinder Blast: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गैस लीकेज के बाद एक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में एक मासूम बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए हैं। आग पर काबू पा लिया गया है।

Updated On 2025-06-05 16:12:00 IST

सीलमपुर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग।

Cylinder Blast in Seelampur: दिल्ली के सीलमपुर इलाके के शास्त्री पार्क में एक घर में गैस लीक के बाद सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में एक मासूम बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया है। बता दें कि इलाके के लोग अपनी रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान एक तेज धमाका हुआ, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह 11.17 बजे धमाके की सूचना मिली। कॉल करने वाले युवक ने जानकारी दी कि सीलमपुर इलाके के एक घर में विस्फोट हुआ। इस हादसे में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को मौके पर भेजा गया।

दमकल विभाग के अधिकारी अनूप सिंह ने बताया 'सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिली थी। दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अंदर पेट्रोमैक्स के साथ ही एक छोटा एलपीजी सिलेंडर मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस लीक हो रही थी। किसी ने माचिस जलाई, तो सिलेंडर तुरंत फट गया। इस हादसे में 4 लोग झुलस गए। 11.45 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।'

पुलिस और फायर सर्विस की टीमें आग का पता लगाने में जुटी हुई हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि रसोई गैस में रखे सिलेंडर में गैस लीकेज के कारण सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। हालांकि ये पता नहीं चल सका है कि किसी से सिलेंडर खुला छूट गया था या सिलेंडर में कोई खराबी थी। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Tags:    

Similar News