कलंकित हुई दोस्ती: दोस्त की विधवा से 8 साल तक यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली में एक दोस्त ने अपने दोस्त की विधवा का 8 साल तक शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated On 2025-11-22 19:30:00 IST

आदमी ने दोस्त की विधवा का शोषण किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Delhi Crime: दिल्ली में दोस्ती को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला के पति के दोस्त ने उसका फायदा उठाया। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने विधवा महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, विधवा महिला ने अपने पति के दोस्त पर आरोप लगाया है कि वो पिछले आठ साल से लगातार यौन शोषण कर रहा था। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाए। हालांकि जब शादी की बात आई, तो वो मुकर गया।

बता दें कि ये घटना दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके की है। साल 2016 में बीमारी के कारण उस महिला के पति की मौत हो गई। महिला के अनुसार, उसके पति की मौत के बाद उनका दोस्त कभी-कभार उनके घर आकर परिवार का हाल-चाल लेने लगा। इस दौरान ही उसने उसे शादी के लिए ऑफर दिया। पति की मौत से विधवा महिला टूटी हुई थी। वो नई जिंदगी शुरू करने के चक्कर में आरोपी के झांसे में आ गई। इसके बाद साल 2017 से दोनों के बीच अकसर शारीरिक संबंध बनने लगे। ये सिलसिला लगभग 8 सालों तक चलता रहा।

कुछ दिनों पहले ही आरोपी महिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा। इस दौरान महिला के सास-ससुर और अन्य परिवारीजन मौजूद थे। दोपहर में सभी लोग खा-पीकर अपने-अपने कमरों में चले गए। इसी दौरान महिला भी उस आरोपी के साथ कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद ही महिला का ससुर किसी काम से नीचे आ गया। इस दौरान उसने कमरे के अंदर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दोनों को इस हालत में देखकर ससुर के होश उड़ गए।

इसके बाद ससुर ने अन्य परिजनों को बुलाकर मामले को निपटाने के लिए पंचायत की। इस पंचायत में परिजनों ने आरोपी से कहा कि वो विधवा बहू से शादी करे लेकिन आरोपी इस बात से मुकर गया। साथ ही उसने महिला को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की, तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को करोल बाग से गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News