Delhi Metro: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से नीचे गिरी महिला, अस्पताल में चल रहा इलाज

Delhi Metro: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से एक महिला अचानक नीचे गिर गई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Updated On 2025-09-23 13:47:00 IST

दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से नीचे गिरी महिला। (प्रतीकात्मक तस्वीर)  

Woman Fall From Metro Station: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन से दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से एक महिला नीचे सड़क पर गिर गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला मेट्रो स्टेशन से नीचे गिरी है या फिर कूदी है या फिर गलती से गिर गई है।

पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, जिससे हादसे के बारे में जानकारी मिल सके। वहीं, दूसरी ओर अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। उसकी हालत ठीक होने पर पुलिस पूछताछ करेगी, जिससे घटना की सही वजह पता चल पाएगी। पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। इस घटना की ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है...

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर भी हुई थी घटना

बता दें कि पिछले महीने सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर भी बड़ा हादसा हुआ था। वहां पर एक 55 साल की महिला ने चलती मेट्रो के आगे छलांग लगा दी थी। यह घटना 27 अगस्त को दोपहर के समय हुई थी। महिला ने रिठाला की ओर जा रही मेट्रो के आगे छलांग लगाई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Tags:    

Similar News