Delhi Live News Today 4 September 2025: दिल्ली में बाढ़ से तबाही... कई इलाकों में भरा पानी, पढ़ें हर पल की अपडेट
Delhi Live News Today 4 September 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरें।
Delhi Live News Today 4 September 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।
दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण कई सड़कों पर जलभराव हो गया है। इसके कारण वजीराबाद पुल को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। पढ़ें पूरी एडवाइजरी...
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से मुखर्जी नगर इलाके में पानी भर गया। इसके कारण यहां से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला संपर्क मार्ग फिलहाल दुर्गम है। कृपया अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएँ और वैकल्पिक मार्गों पर विचार करें। हालाँकि, स्टेशन चालू है और इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है।
यमुना के बढ़ते जल स्तर ने कालिंदी कुंज में भोला घाट को जलमग्न कर दिया है। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और घटने का कोई संकेत नहीं है। भोला घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।
टेलीविजन इंडस्ट्री से हैरान करने वाली खबर आई है। टीवी एक्टर आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि आशीष कपूर ने पिछले महीने यानी अगस्त में दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान बाथरूम में उनके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता ने आशीष कपूर के खिलाफ दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है। जानें पूरा मामला...
उफनती यमुना नदी का पानी दिल्ली के सबसे पुराने और व्यस्ततम श्मशान घाट निगमबोध घाट में घुस गया है, जिसके कारण वहां श्मशान घाट पर काम रोकना पड़ा है।
दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर सुबह सात बजे 207.48 मीटर था, जबकि उफनती नदी का पानी आसपास के इलाकों में अभी भी जलमग्न है।
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है, जिसके कारण निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ से हालात हर पल बिगड़ते जा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि यमुना के बाढ़ का पानी दिल्ली सचिवालय तक भी पहुंच गया। पढ़ें सभी अपडेट...