NCR Gangster: दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर जिन्होंने बदला नाम, गांव को बनाया अपनी पहचान

दिल्ली-एनसीआर में अनेक गैंगस्टर हैं, जो अपना असली नाम छोड़कर दूसरा नाम रख चुके हैं। इन्होंने अपने नाम के पीछे गांव का नाम रखा। इनमें से कई CIA और NIA के निशाने पर भी हैं।

Updated On 2025-08-02 11:37:00 IST

गैंगस्टरों के असली नाम

NCR Gangster: बीते दिनों दिल्ली में आए दिन कोई न कोई गोलीबारी की घटना सामने आती रही। इसके बाद किसी भी गैंग का कोई गैंगस्टर निकल कर उसके पीछे अपना हाथ बता देता है। हालांकि इस तरीके की वारदातें और गैंगस्टर की गिनती चरम पर है। ये गैंगस्टर सिर्फ दिल्ली एनसीआर ही नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत लगभग पूरे देश में काफी मशहूर हैं। इनमें से काफी तो ऐसे हैं, जिनका नाम विदेशों में भी चलता है। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से बहुत से गैंगस्टरों ने अपने नाम के पीछे सरनेम की जगह अपने गांव का नाम लगा लिया। अब तो नाम के आगे गांव का नाम लगाना गैंगस्टर्स के लिए एक चलन सा बन गया है। ऐसा करना ये लोग अपनी शान समझते हैं। ये नाम उनकी जिन्दगी का अहम हिस्सा बन जाता है, जिन्दगी भर ये इसी नाम के साथ जीते हैं। मरने का बाद भी इन्हीं नामों से जाने जाते हैं। आज हम ऐसे ही कुछ फेमस गैंगस्टरों के नाम बताएंगे, जो आज बहुत फेमस हो चुके है। इनमें से कुछ तो दिल्ली पुलिस के निशाने पर हैं, जोकि मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल हैं। कई गैंगस्टर तो CIA और NIA के भी निशाने पर हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आइए जानते है इन गैंगस्टरों के बारे में...

काला जठेड़ी 

दिल्ली-एनसीआर का एक फेमस गैंगस्टर काला जठेड़ी है, उसका असली नाम संदीप है। इसके नाम के पीछे लगा जठेड़ी नाम सोनीपत के एक गांव का नाम है। जठेड़ी संदीप उर्फ का पैतृक गांव है।

नीरज बवाना

नीरज बवाना जिसका असली नाम नीरज सेहरावत है। यह अपने नाम के अपने गांव का नाम बवाना लगाता है। यह गांव दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट इलाके में है। दिल्ली-एनसीआर में नीरज बवाना को दिल्ली पुलिस ने टॉप 10 नोटोरियस गैंगस्टर की लिस्ट में शामिल कर रखा है।

टिल्लू ताजपुरिया 

दिल्ली के टिल्लू गैंग के मुखिया टिल्लू ताजपुरिया का असली नाम सुनील बालियान था। उसके गांव का नाम ताजपुर कलां था। वह अपने गांव का नाम ताजपुरिया अपने नाम के पीछे लगाता था। 2 मई 2024 को तिहाड़ गोगी गैंग के गुर्गों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या को अंजाम एक उच्च-सुरक्षा वार्ड में दिया गया था।

नीटू दाबोदिया

ये दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 गैंगस्टरों की लिस्ट में शामिल है। यह हरियाणा के बहादुरगढ़ के दाबीध गांव से था। नीटू का असली नाम तो सुरेंद्र मलिक था, किन्तु उसने अपने नाम के पीछे दाबोदिया गांव का नाम लगा रखा था। पुलिस की जानकारी के मुताबिक 2013 में वह एक एनकाउंटर में मारा गया था।

विकास गुलिया 

दिल्ली का गैंगस्टर विकास गुलिया हरियाणा के झज्जर जिले के एक लगरपुरिया गांव का रहने वाला था। उसे लोग विकास लगरपुरिया के नाम से जानते थे, क्योंकि उसने गुरुग्राम में 30 करोड़ रुपए की बड़ी चोरी की थी।

नीरज फरीदपुरिया

ग्रेटर फरीदाबाद के फरीदपुर गांव का रहने वाला गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया ने भी अपने नाम के पीछे गांव का नाम लगा रखा है। नीरज अभी बंबीहा गैंग में एक्टिव है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ काम करता है। CIA ( क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी) उसकी तलाश में जुटी है।

साहिल रिटोली 

गैंगस्टर साहिल रिटोली हरियाणा के रोहतक जिले के रिटोली गांव का रहने वाला था। इसलिए उसने भी अपने नाम के पीछे रिटोली लगाया। अब वह विदेश में रहकर बंबीहा गिरोह को चलाता है। इसे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का राइट हैंड कहा जाता है और लॉरेस का सबसे बड़ा दुश्मन भी माना जाता है।

Tags:    

Similar News