Delhi Historical Places: दिल्ली की रहस्यमयी जगह, जहां की दीवारों पर लिखी है इतिहास की गाथा
दिल्ली का अपना एक अलग इतिहास रहा है, जहां आप इतिहास को करीब से जान सकते हैं। इतिहास के साथ-साथ यहां कुछ ऐसी जगह हैं जो आपको जानने के लिए मजबूर कर देंगी।
दिल्ली के महरौली पार्क का इतिहास जान के चौंक जाएंगे आप।
Delhi historical park: ऐसे ही देश की राजधानी दिल्ली को दिलवालों का शहर नहीं कहा गया है, क्योंकि यहां के पर्यटन और खाने-पीने की चीजें लोगों के दिल जीत लेते हैं। दिल्ली का इतिहास, शहर की चमक लोगों का दिल जीत लेती है। दिल्ली की कुछ ऐसी पुराने जगह हैं, जहां आज भी इतिहास के अवशेष हैं। इन पुराने अवशेषों पर पुरातत्व विभाग अध्ययन भी कर रहा है।
महरौली पुरातत्व पार्क
महरौली को दिल्ली का सबसे पुराना शहर कहा जाता है क्योंकि महरौली का इतिहास तकरीबन 200 एकड़ में फैला हुआ है। ये दिल्ली के अपने अंदर कई राज समेटे हुए है। महरौली में काफी सदियों से लोग रहते आए हैं। यदि आप भी कभी दिल्ली आते हैं तो आप महरौली पुरातत्व पार्क अवश्य देख सकते हैंं। यहां आपको भारतीय इतिहास की धरोहर को करीब से समझने का मौका मिलेगा।
बलबन का मकबरा
बलबन का मकबरा इस्लामी वास्तुकला का एक जीता जागता नमूना है। यहां पर स्थित अलग-अलग शासकों के किले, मस्जिद, कब्र अपने अंदर एक इतिहास समेटे हुए हैं। इस मकबरे को महराब का पहला उदाहरण माना जाता है। यहां पर जल संरक्षण की सदियों पुरानी व्यवस्था देखने को मिल जाती है। अब तो कुछ किले खंडहर बन चुके हैं, जिनके ढांचे अपने समय के गौरव गाथा को अवशेषों से ही प्रमाणित करते हैं।
जमाली-कमाली मस्जिद
यदि आप भारत का इतिहास देखना चाहते ,हैं तो दिल्ली के जमाली-कमाली मस्जिद में जा सकते हैं। यह मस्जिद ऐतिहासिक पुरातत्व इतिहास से जुड़ा एक ऐतिहासिक स्मारक है। यहां पर आपको जलाल खान, मुगल शासक हुमायूं और लोदी वंश के शासक सिकंदर लोधी के शासनकाल के अवशेष मिल सकते हैं। आपको बता दें कि जमाली कमाली मस्जिद से करीब 500 मीटर दक्षिण में मढ़ी मस्जिद है। ऐसा कहा जाता है कि इस मस्जिद की दीवारों में कुरान की आयते अंकित हैं।