Delhi Monsoon: दिल्ली-NCR में हुई भारी बारिश, कई इलाकों में हुआ जलभराव, देखें वीडियो
Delhi Monsoon: दिल्ली में आज भारी बारिश की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक की स्थिति बनी रही। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम ? यहां पढ़ें IMD का ताजा अपडेट...
दिल्ली में हुई भारी बारिश।
Delhi Monsoon: दिल्ली NCR में आज सुबह 29 जुलाई मंगलवार को बारिश हुई है। बारिश होने के कारण दिल्लीवालों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है। लेकिन बारिश के कारण लोगों को आज जलभराव और ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के मुख्य इलाकों जैसे कनॉट प्लेस, ITO, और दक्षिण दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सड़कों पर जलभराव रहा है। जलभराव की सड़कों पर ट्रैफिक रहा जिसकी वजह से ऑफिस जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
कौन से इलाकों में रहा जलभराव ?
दिल्ली के पंचकुइयां रोड पर भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलभरा और ट्रैफिक की समस्या देखने को मिली है। इसके अलावा मोती बाग और फिरोज शाह रोड पर भी जलभराव रहा। सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से सड़कों पर लंबी कतारों में गाड़ियां ट्रैफिक में फंसी रही।
3 अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 3 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD का कहना है कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी तरह का कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। IMD के मुताबिक न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच जताया गया है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?
- मौसम विभाग का कहना है कि 30 जुलाई के दिन तापमान में थोड़ा बढ़ सकता है। अधिकतम 31.0°C और न्यूनतम 24.0°C. तापमाना दर्ज किया गया है। IMD का कहना है कि मध्यम बारिश बादल छाए रह सकते हैं।
- 31 जुलाई को अधिकतम तापमान 32.0°C और न्यूनतम 25.0°C रहेगा। मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
- 1 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.0°C और न्यूनतम तापमान 26.0°C रहने की संभावना है। गरज के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी, जिससे उमस और नमी बढ़ सकती है।
- 2 अगस्त को तापमान थोड़ा कम होकर अधिकतम 33.0°C और न्यूनतम 27.5°C रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश और गरज के साथ बौछारों की संभावना जताई है, जिससे शाम के समय मौसम सुहाना हो सकता है।
- 03 अगस्त को अधिकतम तापमान 33.0°C और न्यूनतम तापमान 27.0°C रहेगा। बारिश या गरज के साथ हल्की से मध्यम बौछारें हो सकती हैं।