Delhi park: मॉर्निंग वॉक के लिए दिल्ली के 4 बेस्ट पार्क, सैर-सपाटे के साथ देख सकेंगे खूबसूरत नजारे

राजधानी दिल्ली में वैसे तो घूमने की बहुत सी जगहें हैं, जहां आप अकेले या अपनी फैमिली के साथ जा सकते हैं। लेकिन अगर बात करें सुबह मॉर्निंग वॉक की, तो इसके लिए भी कुछ खास स्थान हैं जो बेहद खूबसूरत हैं।

By :  sapnalata
Updated On 2025-09-15 07:00:00 IST

दिल्ली के इन पार्कों में मॉर्निंग वॉक के साथ ले खूबसूरत नजारे का मजा

Delhi park: दिल्ली अपने ऐतिहासिक इमारतों के साथ-साथ अपने स्वादिष्ट खाने के लिए भी जाना जाता है। यहां का खाना खाने के बाद आपका दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा। लेकिन एक चिंता का विषय ये भी है कि यहां का खाना खाने से आपका वजन भी बढ़ जाएगा। ऐसे में अपने आप को फिट रखने के लिए सुबह-शाम वॉक करना भी जरूरी है। इसीलिए आज हम आपको दिल्ली के 4 ऐसे पार्क के बारे में बताएंगे, जहां पर आप वॉक के साथ हरियाली, ताजी ठंडी हवा का भी आनंद ले सकेंगे। नीचे देखें पूरी लिस्ट...

संजय वन

यह पार्क दिल्ली के वसंत कुंज और महरौली के पास स्थित है। इस पार्क के नाम से ही पता चल जाता है कि यहां पर काफी सारे पेड़-पौधे होंगे। बता दें कि यह पार्क अपनी हरियाली, आयुर्वेदिक पौधों और जंगली जानवरों के लिए जाना जाता है। यह पार्क सुबह की वॉक के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। इस पार्क में आपको पैदल चलने के लिए मिट्टी के कच्चे रास्ते मिलेंगे, जो वॉक करने के लिए अच्छे होते हैं। अगर आप सुबह-सुबह सैर सपाटा करना चाहते हैं, तो ये पार्क आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

लोधी गार्डन

लोधी गार्डन सुबह की सैर के लिए एक बेहतरीन पार्क है। यहां की खुली हवा, झील और फूल पार्क में चार चांद लगा देते हैं। इस पार्क में जब आप वॉक करेंगे, तो यहां की ताजी हवा, लहराते फूल और झील आपकी वॉक को खूबसूरत बना देती है। यहां का नजारा देख आप व्यायाम भी कर सकते हैं। इन पार्कों में आपको लोगों का जमावड़ा भी देखने को मिलेगा, क्योंकि सुबह के समय काफी लोग यहां पर सैर करने के लिए आते हैं।

सुंदर नर्सरी

इस पार्क में एक से बढ़कर एक बेहतरीन पौधे और नर्सरी हैं। यह दिल्ली का सबसे बेहतरीन हेरिटेज पार्क है। आसपास के सभी लोग इस पार्क में वॉक करने आते हैं। सुंदर नर्सरी में कुछ दुर्लभ पेड़-पौधे भी हैं, जो इसे खास बनाते हैं। बता दें कि इस पार्क की दीवारें गुलाबी रंग की है। इस पार्क में वॉक करने का अलग ही आनंद आता है। इन पार्कों में मॉर्निंग वॉक के अलावा आप पिकनिक मनाने के लिए भी जा सकते हैं। यहां की साफ-सफाई और रंग-बिरंगे फूल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हालांकि इस पार्क में जाने के लिए टिकट लेना पड़ता है।

मिलेनियम पार्क

मिलेनियम पार्क हुमायूं मकबरे के पास स्थित है। ये पार्क अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां पैदल चलने वालों के लिए अलग रास्ता बनाया गया है। इस पार्क में हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर लोगों के आराम करने के लिए कुर्सियां भी हैं। वॉक करने के बाद आप यहां पर आराम भी कर सकते हैं। ये पार्क बेहद आकर्षक है। अक्सर लोग यहां पर सुबह और शाम के समय घूमने आते हैं।

Tags:    

Similar News