Delhi Cheapest Area: दिल्ली में स्टूडेंट्स के रहने के लिए सस्ती और बेहतरीन जगह, जानिए उनके नाम
Delhi Cheap Area: दिल्ली में कई एरिया ऐसे है, जहां पर स्टूडेंट्स के लिए किराए में थोड़ी राहत मिल सकती है। यहां पर कमरे का किराया 2500 से लेकर 7000 रुपए तक है।
दिल्ली में किराए पर रहने के लिए सस्ते एरिया
Delhi Cheap Area: दिल्ली शहर हमेशा से पढ़ाई और करियर बनाने का केंद्र रहा है। दिल्ली में पढ़ना हर राज्य के बच्चे का सपना होता है। हर साल देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों स्टूडेंट्स यहां आते हैं। बच्चे यहां प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट, पीएससी या गेट की तैयारी करने आते हैं। दिल्ली आने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ी परेशानी उनके रहने का ठिकाना ढूंढने के लिए आती है। चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां पर स्टूडेंट्स को आसानी से सस्ते किराए के मकान मिल सकते हैं।
हालांकि, दिल्ली में रहना काफी महंगा होता है। परन्तु सही जगह चुन ली जाए, तो किराया सस्ता हो सकता है। कुछ ऐसे इलाके हैं जहां पर कमरे और पीजी सस्ते मिल जाते हैं। इनमें से कुछ हैं- लक्ष्मी नगर, मयूर विहार, द्वारका, उत्तम नगर, न्यू अशोक नगर, गोविंदपुरी, ओल्ड राजेंद्र नगर और छतरपुर।
लक्ष्मी नगर
दिल्ली का लक्ष्मी नगर छात्रों की पहली पसंद है। यह दिल्ली का पूर्वी इलाका है। यहां की हर गली में पीजी और कमरे किराए पर मिल जाते हैं। यह मेट्रो स्टेशन के बिल्कुल पास है और हर वक्त ऑटो, टैक्सी और बस की सुविधा उपलब्ध रहती है। यहां 2500 रुपए से लेकर 7000 रुपए तक के कमरे आसानी से मिल जाते हैं। इतना ही नहीं लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग पीजी मिल जाते हैं। यहां पर खाने-पीने की चीजें भी काफी सस्ती मिल जाती हैं।
द्वारका
दिल्ली का द्वारका काफी सस्ता और सुविधाजनक इलाका है। यहां पर कनेक्टिविटी भी अच्छी है। यह दिल्ली का सबसे बड़ा और विकसित इलाका है। यहां से सीधी मेट्रो मिल जाती है। यह जगह छात्रों के साथ-साथ नौकरी करने वालों के लिए बेस्ट है। यहां पर 3000 से लेकर 7000 रुपए तक के कमरे आसानी से मिल जाते हैं। यहां पर खाने-पीने की जरूरी चीजें सही रेट में मिल जाती हैं। यहां का माहौल साफ-सुथरा और शांत है।
उत्तम नगर
उत्तम नगर काफी सस्ता इलाका है। यहां पर सही रेट और बजट में कमरे उपलब्ध हो जाते हैं। यहां पर रहने के लिए भी सुविधा काफी अच्छी है। यदि आपका बजट कम है, तो ये इलाका आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। यहां पर 5000 रुपए में एक बेडरूम, किचन और बाथरूम मिल जाता है। मेट्रो की वजह से यहां दिल्ली की अन्य जगहों पर भी आना-जाना आसान हो जाता है।
न्यू अशोक नगर
न्यू अशोक नगर दिल्ली और नोएडा के बीच में स्थित है। छात्रों के लिए यह एक सुविधाजनक जगह है। यहां पर 5000 रुपए में किराए पर कमरा आसानी से मिल जाता है। लेकिन फ्लैट थोड़े महंगे जरूर हो सकते हैं। इस इलाके में टिफिन सर्विस की सुविधा उपलब्ध है।
गोविंदपुरी
गोविंदपुरी दक्षिण दिल्ली का बजट फ्रेंडली इलाका है। जो छात्र दिल्ली में नए आए हैं, उनके लिए यह बेहतरीन जगह है। यहां पर किराए पर कमरे 2500 से लेकर 6000 रुपए तक मिल जाते हैं। यहां से बाजार भी पास पड़ता है। यहां पर मेट्रो कनेक्टिविटी भी अच्छी है, जिससे आने-जाने में आसानी रहती है।
राजेंद्र नगर
जो छात्र यूपीएससी या बैंकिंग की तैयार कर रहे हैं, उनके लिए राजेंद्र नगर सही जगह है। यहां पर बड़े-बड़े कोचिंग संस्थान हैं। यहां पर किराया 3000 से लेकर 10000 रुपए तक होता है। किराए के हिसाब से कमरे का आकार होता है। यहां पर पीजी की सुविधा भी उपलब्ध है।
छतरपुर
छतरपुर इलाका काफी शांत और सस्ता है। यह दिल्ली के दक्षिणी हिस्से में साफ-सुथरी जगह है। यहां पर किराए पर कमरे सही रेट में मिल जाते हैं। यहां पर छात्र सही जगह चुनकर आराम से रह सकते हैं।