CG की संक्षिप्त खबरें [30 मई]: मौसम को लेकर हलचल तेज, सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी, कांग्रेस सह प्रभारी का दौरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनता से सीधा फीडबैक लेंगे। कांग्रेस नेता विजय जांगिड़ का दौरा। बस्तर संभाग सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी।

Updated On 2025-05-30 09:48:00 IST

आज की बड़ी खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज़ के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेटेड रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया गया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव हुआ है। कई जिलों में मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर के लिए येलो अलर्ट जारी है। बालोद और राजनांदगांव के लिए भी अगले 3 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी है।

सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी
छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी है। जनता से सीधा फीडबैक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लेंगे। मुख्यमंत्री आज किसी भी जिले के दौरे पर जा सकते हैं। रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से सुबह 10 बजे रवाना होंगे।

कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ का छत्तीसगढ़ दौरा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ का चार दिवसीय दौरा आज होगा। राजीव भवन में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक करेंगे। जातिगत जनगणना पर होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली पर रणनीति तय करेंगे। 31 मई को बेमेतरा में संविधान बचाओ रैली और सभा में शामिल होंगे। एक जून को बलौदाबाजार में संविधान बचाओ रैली में शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News