जनजातीय गौरव दिवस : कार्यक्रम का दूसरा दिन, देखिए LIVE...

छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। कार्यक्रम में पीएम मोदी बिहार से वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। 

Updated On 2024-11-15 11:50:00 IST
जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आज दूसरा दिन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कार्यक्रम में बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। सीएम विष्णुदेव साय जनजाति गौरव दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव में शामिल हुए।  Full View

सीएम साय ने दी बधाई 

सीएम साय ने सभी प्रदेशवासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भगवान बिरसा मुंडा जी देश के जनजातीय समुदायों के शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक हैं।

जनजातीय गौरव दिवस का यह अवसर देश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करने के साथ ही जनजातीय समाज के योगदान को सम्मानित करने का भी अवसर है।
 

Similar News