CG  की संक्षिप्त खबरें [24 April]: कारोबारी दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होंगे सीएम साय, नक्सलियों के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंबई से छत्तीसगढ़ वापस लौटे। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू हुआ।

Updated On 2025-04-24 10:12:00 IST
आज की बड़ी खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

कारोबारी दिनेश मीरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होंगे सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंबई से छत्तीसगढ़ वापस लौटे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुंबई दौरा रद्द हो गया। आज वे पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। 9 बजे मारवाड़ी शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम साय के साथ मंत्री, विधायक भी शामिल होंगे। देर रात शव रायपुर लाया गया था।

नक्सलियों के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू

तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू हुआ। देश के मोस्ट वांटेड नक्सली नेताओं के साथ करीब एक हजार से अधिक नक्सलियों को घेरने के लिए बस्तर के बहादुर DRG, STF, कोबरा, CRPF, बस्तर फाइटर, महाराष्ट्र से C60 कमांडो और आंध्र के ग्रेहाउंड्स फोर्स के जवानों के साथ वायु सेना को भी शामिल किया गया है।

भूपेश बघेल ने सीएम साय से की अपील 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की अपील की। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा - आदरणीय मुख्यमंत्री @vishnudsai जी! आशा है कि कश्मीर में आतंकी हमले के बाद वहाँ फँसे छत्तीसगढ़ के लोगों की जानकारी सरकार ने जुटा ली होगी और शासन-प्रशासन द्वारा उनसे संपर्क भी हो रहा होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वहाँ बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के लोग हैं। अनुरोध है कि शासन विशेष विमान भेजकर लोगों को वापस घर लाने पर विचार करें।
धन्यवाद!

Similar News