CG की बड़ी खबरें : चार आईपीएस अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, शहर में आज से शुरू हुई गुलाबी ठंड 

चार आईपीएस अधिकारियों को नई पदस्थापना मिली है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-11-10 09:41:00 IST
आज की बड़ी खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

रविवार की बड़ी खबरें 

चार आईपीएस अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

चार आईपीएस अधिकारियों को नई पदस्थापना मिली है। आईपीएस दीपांशु काबरा आजाक एवं पुलिस प्रशिक्षण के एडीजी होंगे। आईपीएस आनंद छाबड़ा को प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय में जिम्मेदारी दी गई है। सीएएफ पुलिस मुख्यालय के डीआईजी होंगे आईपीएस अरविंद कुजूर। गृह विभाग ने आदेश किया है। 

शहर में आज से शुरू हुई गुलाबी ठंड 

प्रदेश में मौसम में बदलाव हो रहा है। शहर में आज से गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में परिवर्तन की संभावना है। अधिकांश संभागों में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस है। बलरामपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों के तापमान में और कमी आएगी। 

निर्माणाधीन भवन में मिली युवती की सड़ी-गली लाश 

रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन सन एंड सन कांप्लेक्स में युवती की सड़ी-गली लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बस्तर फाइटर के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या 

फरसगांव में बस्तर फाइटर के एक जवान ने घर में खुद के पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान का नाम हरिलाल नाग बताया जा रहा है। वह कोंडागांव जिले के धनोरा थाने में पदस्थ था। उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारदा की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 
 

Similar News