बस्तर कलेक्टर ने गाया गाना : सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, देखें वीडियो...

बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने हाल ही में अपनी गायकी कला का प्रदर्शन करते हुए तमिल में एक गाना रिकॉर्ड कराया है। ये गाना सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Updated On 2024-07-15 10:35:00 IST
गाना गाते हुए कलेक्टर विजय दयाराम

जीवानंद हलधर- जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने हाल ही में अपनी गायकी कला का प्रदर्शन करते हुए तमिल में एक गाना रिकॉर्ड कराया है। ये गाना सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कलेक्टर दयाराम के इस सधे और सुरीले आवाज को अनेक प्रशंसक एक-दूसरे को शेयर कर रहे हैं। अब तक 54 सेकेंड के इस वीडियो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। 

बता दें कि, कलेक्टर दयाराम ने इस वीडियो को बस्तर के आसना में बने स्टूडियो में रिकॉर्ड कराया है। आसना की इस अकादमी में बस्तर की लोककला और संस्कृति को सहेजने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर दयाराम ने पहले भी हल्बी में एक गाना रिकॉर्ड कराया था, जिसे खूब पसंद किया गया था। 

सॉफ्टवेयर कंपनी की नौकरी छोड़ कर बनें आईएएस 

आईएएस विजय दयाराम कर्नाटक के रहने वाले हैं। वे बस्तर जिले में पदस्थ हैं। उनके पिता एक किसान थे। पहले दयाराम सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे। नौकरी छोड़कर उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की। वे एक चार्टेड एकाउंटेड भी हैं। हरिभूमि डॉट कॉम से बात करते हुए कलेक्टर दयाराम ने बताया कि, गाना गाना उनकी हॉबी है। इसलिए वे अक्सर अपने गाने रिकॉर्ड करवाते रहते हैं। 

सुनिए कलेक्टर दयाराम का गाना ‘गया तू ही रे’…. 

Similar News