नक्सलियों के खिलाफ एक्शन : TS सिंहदेव ने की अमित शाह की तारीफ, बोले- राज्य का कर रहे हैं पूरा सहयोग

पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज्य का पूरा सहयोग कर रहे हैं। राजनीति को पृथक रखकर नक्सलवाद के खिलाफ काम हो।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-01-07 14:43:00 IST
पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज्य का पूरा सहयोग कर रहे हैं। राजनीति को पृथक रखकर नक्सलवाद के खिलाफ काम हो। हर सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ काम किया है। 

पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने आगे कहा कि, गृहमंत्री नक्सलवाद खत्म करने की मंशा रखते हैं। नक्सलवाद खत्म करने के लिए जो टाइम लाइन रखा गया है। उसके चक्कर मे निर्दोष लोग नहीं मारे जाने चाहिए। आम लोगों के तरफ से शिकायत न आये कि, आम लोग मारे गए हैं। नक्सलवाद के खिलाफ कार्यवाही से हम सबको संतुष्टी होगी।

पहले भी कर चुके हैं तारीफ 

बीते वर्ष 31 नक्सलियों के मारे जाने पर उन्होंने कहा था कि, यह एक बड़ी सफलता है। आमतौर पर सभी सरकारों का यह प्रयास रहता है कि पहल बातचीत से हिंसक घटनाओं का समाप्त किया जाए। लेकिन जब कोई रास्ता नहीं निलता है तब शक्ति का प्रयोग किया जाता है। अब तो मैं सुन रहा हूं कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए छत्तीसगढ़ में एक टारगेट सेट कर दिया गया है।

Similar News