मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान: ACM स्तर के 3 और एक पार्टी सदस्य शामिल, चारों पर कुल 17 लाख रुपयों का था इनाम

बीजापुर जिले के बासागुड़ा इलाके में मुठभेड़ में मारे गए चारों नक्सलियों की पहचान हो गई है। मारे गए सभी नक्सली सब जोनल ब्यूरो के, ACM स्तर के 3 और एक पार्टी सदस्य थे।

Updated On 2025-07-27 16:06:00 IST

घटनास्थल से बरामद हुए नक्सलियों के हथियार 

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा इलाके में हुए मुठभेड़ में मारे गए चारों नक्सलियों की पहचान हो गई है। इन नक्सलियों में ACM हूंगा, ACM लक्खे, ACM भीमे और पार्टी सदस्य निहाल उर्फ़ राहुल शामिल है। सभी मारे गए चारों नक्सलियों पर कुल 17 लाख रुपयों का इनाम था। मुठभेड़ में नक्सलियों के दक्षिण-पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के, ACM स्तर के 3 और एक पार्टी सदस्य मारा गया है। वहीं घटना स्थल से एक SLR, एक इंसास रायफल समेत अन्य हथियार बरामद हुआ है।

जवानों ने नक्सलियों के तीन स्मारक किए ध्वस्त
वहीं दंतेवाड़ा जिले में नक्सली शहीदी सप्ताह के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआरपीएफ मालवेहि और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कहचेनार के घने जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया। जिसके दौरान नक्सलियों द्वारा बनाए गए तीन स्मारकों को ध्वस्त कर दिया गया।

बड़े लीडर्स के स्मारक शामिल
ध्वस्त किए गए स्मारकों में सीसीएम आनंद सुदर्शन करटम, प्लाटून 16 के डिप्टी कमांडर रामसू कोर्राम, जयमन और महिला माओवादी लीडर सनिता के स्मारक शामिल हैं। यह सभी स्मारक नक्सलियों द्वारा अपने मारे गए लीडरों की याद में बनाए गए थे।

Tags:    

Similar News

बढ़ी तारीखों का फायदा नहीं उठा रहे किसान: बलौदाबाजार जिले के 20 खरीदी केंद्रों में केवल 78 किसान ही पहुंचे धान बेचने

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रवेश का सुनहरा अवसर: सीबीएसई के छात्रों को नहीं देनी होगी अतिरिक्त परीक्षाएं

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ