'दीदी के गोठ' कार्यक्रम: दीदियों ने अपने अनुभव किए साझा, जिपं. अध्यक्ष सार्वा ने कार्यों को सराहा
नगरी में दीदी के गोट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहान से जुड़े दीदियों ने अपने अनुभव को साझा किया।
महिलाओं को सम्मानित करते हुए जिपं. अध्यक्ष अरुण सार्वा
गोपी कश्यप- नगरी। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत ग्राम बिरगुड़ी में 'दीदी के गोठ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहान से जुड़े दीदियों ने अपने अनुभव को साझा किया। साथ ही बताया कि, कैसे उन्होंने समूह के माध्यम से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा उपस्थित रहे।अपने संबोधन में सार्वा ने महिला स्व-सहायता समूहों (SHG) के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, आज महिलाएं समूह और संगठन के माध्यम से अनेक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, यह बिहान मिशन की सफलता का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
सरकार की योजनाओं को पहुंचाना हमारा लक्ष्य - सार्वा
जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा- सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह हमारी प्राथमिकता है। साथ ही महिला समूहों की नियमित बैठकों के लिए भवन निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप और बेलर मंडल महामंत्री दीपक साहू ने महिला समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके निरंतर सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर बिहान संकुल अध्यक्ष गीता साहू, सचिव मीना साहू, PRP गौरी साहू, सदस्य रामेश्वरी साहू, संध्या मानिकपुरी, सुमरीत साहू, दूजेश्वरी कश्यप, दीक्षा कश्यप, नमिता कश्यप, शकौशल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।