'उदयाचल' का 57 वां वार्षिक उत्सव: सेवाभावी संस्था ने युवा व्यवसायी विनोद बोहरा को नगर गौरव अवार्ड से किया सम्मानित

सेवाभावी उदयाचल संस्था के 57वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह और उदयाचल अवार्डस व्तिरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Updated On 2025-05-12 18:24:00 IST

सेवाभावी संस्था ने युवा व्यवसायी विनोद बोहरा को नगर गौरव अवार्ड से किया सम्मानित

राजनांदगांव। शहर की सेवाभावी उदयाचल संस्था के 57वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह और उदयाचल अवार्डस व्तिरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सामाजिक क्षेत्र में अपना बेहतर योगदान देने विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया। वहीं शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं युवा व्यवसायी विनोद बोहरा अप्पू को उदयाचल परिवार ने स्व. कांतिभाई प्रागजी भाई रायचा की स्मृति में नगर गौरव पुरस्कार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

समाजसेवी विनोद बोहरा अप्पू लगातार जनसेवा से जुड़े कार्यों में अग्रणी होकर अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में भी उनकी सहभागिता रहती है। उनके सेवा कार्य को देखते उदयाचल परिवार ने उन्हें नगर गौरव अवार्ड से सम्मानित किया है। समाजसेवी विनोद बोहरा अप्पू को हाल ही में सकल जैन समाज ने विशिष्ट समाज गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया है।


गुणवत्तापूर्ण कार्य बनी पहचान
राजनांदगांव नगर गौरव पुरस्कार से सम्मानित महावीर ग्रुप के एमडी विनोद बोहरा जिले के डोंगरगांव में उनका जन्म हुआ है। उन्होंने अपनी शिक्षा-दीक्षा राजनांदगांव शहर में ग्रहण की। उनमें बचपन से ही सहयोग की भावना जागृत रही। उन्होंने शहर के सबसे पहले कपड़े का विशाल शोरूम सुमित जयस्तंभ चौक की स्थापना की। विनोद बोहरा ने कंट्रक्शन के क्षेत्र में लगातार उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने राजनांदगांव में कई कॉलोनी को विकसित किया। महावीर ग्रुप के एमडी के रूप में सनसिटी, रिद्धी-सिद्धी, स्मार्ट सिटी सहित 30 से अधिक प्रोजेक्ट शहर को दिया। राजनांदगांव के अलावा उन्होंने रायपुर, दुर्ग, भिलाई में भी उत्कृष्ट निर्माण कार्य के चलते शोहरत हासिल की। गुणवत्तापूर्ण कार्य उनकी हमेशा विशेष प्राथमिकता में रही।

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
उदयाचल परिवार ने उदयाचल प्रांगण में आयोजित इस 57वें वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान उदयाचल संस्था के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में उदयाचल परिवार से जुड़े लोग और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Similar News