झारखंड शराब घोटाला: डिस्टलरी मालिक नवीन केडिया को ACB की टीम ने गोवा से किया गिरफ्तार

झारखंड शराब घोटाले मामले में केडिया डिस्टलरी के संचालक नवीन केडिया को ACB की टीम ने गोवा से गिरफ्तार किया है। वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।

Updated On 2026-01-08 15:01:00 IST

 ACB दफ्तर झारखंड 

रायपुर। झारखंड शराब घोटाले मामले में केडिया डिस्टलरी के संचालक नवीन केडिया को ACB की टीम ने गोवा से गिरफ्तार किया है। वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। झारखंड शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में ACB को नवीन केडिया की तलाश थी।

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड शराब घोटाले मामले में ACB को कारोबारी नवीन केडिया की तलाश थी। उन पर पहले से ही गिरफ्तारी वारंट जारी था। जिसके बाद से वे कई महीनों से फरार चल रहे थे। लंबी खोजबीन और तकनीकी निगरानी के बाद ACB की टीम ने गोवा में छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ACB की टीम नवीन केडिया को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची रवाना होगी। वहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जा सकती है।

शराब घोटाले की अहम कड़ी माने जाते हैं नवीन केडिया
नवीन केडिया को झारखंड शराब घोटाले में एक अहम कड़ी माना जाता है। ऐसे में जांच एजेंसी को उम्मीद है कि उनकी गिरफ्तारी से घोटाले से जुड़े नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और अन्य प्रभावशाली लोगों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। ACB की इस कार्रवाई को घोटाले की जांच में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।  

Tags:    

Similar News

आत्मानंद स्कूलों की ऐसी हालत: दो दर्जन पर 50 लाख का बिजली बिल बकाया, कई पेंच

BJP किसान मोर्चा की नई टीम का गठन: प्रदेश से जिला स्तर तक पदाधिकारियों की घोषणा

आरोपी का निकाला जुलुस: तमनार की घटना पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

पुलिस की लापरवाही की पीड़ा मां ने भोगी: ढाई माह बाद बेटे का शव कब्र से निकालकर कर सकी अंतिम संस्कार

बालोद में आयोजित होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: 9 से 13 जनवरी तक ग्राम दुधली में भाग लेंगे देश- विदेश के 15 हजार रेंजर