बेवफा निकला बॉयफ्रेंड: गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव को जंगल में दफनाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अंबिकापुर पुलिस ने युवती की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रेम- प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिया था।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम और स्थानीय लोग
संतोष कश्यप- अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्रेम- प्रसंग में हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गांधीनगर पुलिस ने सोमवार को गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चिरगा नाला के पास हत्या कर शव दफनाने की बात कबूली है। मृतका अंबिकापुर में रहकर कर पढ़ाई कर रही थी वह कुछ माह पूर्व लापता हुई थी।
मृतका के लापता होने के बाद परिजनों ने गांधीनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई थी। इसी बीच बतौली थाना क्षेत्र से गर्लफ्रेंड का नरकंकाल बरामद हुआ। जिसके बाद मामला और गहराता चला गया और इसी के आधार पर आख़िरकार पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि, बॉयफ्रेंड ने प्रेम- प्रसंग में हत्या करना स्वीकार किया है।
जशपुर में पति ने की पत्नी की हत्या
वहीं जशपुर जिले में मामूली विवाद चलते पति ने पत्नी को टांगी से मारकर मौत के घाट उतारा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति जंगल में भागकर छिप गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में घेराबंदी कर आरोपी पति गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला पंडरापाठ थाना क्षेत्र का है।
विवाद के चलते घटना को दिया अंजाम
एससपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, 10 नवंबर को कुरकुरिया निवासी लरंग राम अपनी पत्नी के साथ पास के गांव पकरिटोली से लौट रहा था। इसी दौरान मामूली बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ा कि, वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान संतोषी बाई ने अम्बाकोना के पास पहचान की महिला खेत काम कर रही थी उसको फिर आवाज लगाई।