जशपुर में प्राकृतिक चिकित्सा को मिला बढ़ावा: कुनकुरी में बनेगा नेचुरोपैथी भवन, साय सरकार ने दी 2.62 करोड़ की मंजूरी

कुनकुरी में प्राकृतिक चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 2 करोड़ 62 लाख रुपए के नेचुरोपैथी भवन को मंजूरी दी।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-12-08 09:47:00 IST

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

खुर्शीद कुरैशी - जशपुर। कुनकुरी नगर की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 62 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

प्राकृतिक चिकित्सा अब मिलेगी अपने ही नगर में
भवन तैयार होने के बाद कुनकुरी नगरवासियों को आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की अत्याधुनिक सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। यह केंद्र ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा, क्योंकि अब उपचार के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

स्वास्थ्य सेवाओं में नई उम्मीद
स्थानीय लोगों ने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा और नई उम्मीद लेकर आएगी।

जशपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की बौछार
सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को हाल ही में कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात मिली है-

  • जिले को मिली प्रमुख मंजूरियां
  • मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु 359 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति
  • 220 बेड अस्पताल के लिए 32 करोड़ की मंजूरी
  • नर्सिंग महाविद्यालय भवन के लिए 8 करोड़
  • फिजियोथेरेपी महाविद्यालय के लिए 14 करोड़
  • कल्याण आश्रम अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन हेतु 35 करोड़
  • ग़िनाबहर में मातृत्व एवं शिशु चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए 8 करोड़
  • कोतबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु 4 करोड़ की मंजूरी

इन सभी परियोजनाओं से जशपुर जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा जिलेवासियों को बेहतर उपचार सुविधाएं सुलभ होंगी।

Tags:    

Similar News