'संगठन सृजन अभियान': केंद्रीय पर्यवेक्षक बोले- तीनों जिलों के दावेदार मजबूत, भाजपा का विसर्जन तय

कांग्रेस केंद्रीय पर्यवेक्षक चरण सिंह ने संगठन सृजन अभियान के तहत तीनों जिलों का सघन दौरा किया है इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।

Updated On 2025-10-11 11:42:00 IST

भाजपा का विसर्जन तय- केंद्रीय पर्यवेक्षक चरण सिंह सापरा

राजनांदगांव। कांग्रेस पार्टी संगठन को और मजबूत आधार देने के लिए संगठन सृजन अभियान चला रही है। इसी क्रम में AICC ने राजनांदगांव जिले के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सापरा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जो पिछले चार दिनों से जिले के सघन प्रवास पर हैं। अपने प्रवास के दौरान सापरा लगातार जिला और ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर संगठन को सशक्त बनाने के लिए संवाद और विचार-विमर्श कर रहे हैं।

कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत केंद्रीय पर्यवेक्षक चरण सिंह सापरा राजनांदगांव, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पहुंचे। जहां पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, विधायक सहित लगभग 8 हजार से अधिक लोगों से संपर्क साधा है। साथ ही आगामी रणनीति को लेकर गहन चर्चा की।

भाजपा से परेशान है जनता- सापरा
केंद्रीय पर्यवेक्षक चरण सिंह सापरा ने कहा कि, सामाजिक, राजनीतिक सामंजस्य के साथ-साथ ऊर्जावान स्वच्छ, चेहरा सद्चरित्र नेतृत्व को तीनों जिले का कमान सौंपा है। प्रदेश में भाजपा सरकार की कुनीति से परेशान आम जनता जिनके हितों पर कुठाराघात हो रहा है उसका मजबूती से जनता के साथ लड़ाई लड़कर उन्हें राहत देने वाले नेतृत्व का चयन किया जाना है।

भाजपा का विसर्जन तय
केंद्रीय पर्यवेक्षक चरण सिंह सापरा ने कहा - कांग्रेसजनों में संगठन सृजन के प्रति जो उत्साह है इससे यह स्पष्ट है कि, प्रदेश में भाजपा सरकार का विसर्जनतय है। खैरागढ़ जिले में जिला अध्यक्ष के लिए 12 दावेदार हैं, मोहला मानपुर अं चौकी जिले में 4 लोगों ने और राजनंदगांव में 14 और ग्रामीण में 12 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Tags:    

Similar News

बढ़ी तारीखों का फायदा नहीं उठा रहे किसान: बलौदाबाजार जिले के 20 खरीदी केंद्रों में केवल 78 किसान ही पहुंचे धान बेचने

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रवेश का सुनहरा अवसर: सीबीएसई के छात्रों को नहीं देनी होगी अतिरिक्त परीक्षाएं

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका