VIDEO: केकेआर से मिली हार से टूटे ऋषभ पंत को शाहरुख खान ने दी जादू की झप्पी, फैंस दिल खोलकर लुटा रहे प्यार

Shah Rukh Khan Hugs Rishabh pant: केकेआर से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत मायूस थे। इसके बाद उन्हें केकेआर के को ओनर शाहरुख खान से जादू की झप्पी मिली।

Updated On 2024-04-04 13:16:00 IST
केकेआर से मिली हार के बाद मायूस ऋषभ पंत को शाहरुख खान ने गले लगाया।

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के एक मुकाबले में 106 रन के बड़े अंतर से हराया। बतौर कप्तान ऋषभ पंत ने आखिर तक दिल्ली को जिताने की कोशिश की। उन्होंने 25 गेंद में 55 रन की तूफानी पारी भी खेली। लेकिन, फिर भी उनके लिए दिल्ली दूर ही रह गई। इस हार के बाद पंत काफी मायूस नजर आए। ये टूर्नामेंट में टीम की तीसरी हार है। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर आ गई। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की शानदार जीत पर शाहरुख खान को केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के साथ गर्मजोशी मिलते देखा गया। सोशल मीडिया पर किंग खान का ये वीडियो वायरल हो रहा। शाहरुख के इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। 

हार के बाद,दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत रिंकू सिंह से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली के कप्तान को सरप्राइज मिला है। केकेआर के को ओनर शाहरुख खान अचानक पंत के पास आए और उन्हें गले लगा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। फैंस भी किंग खान की ये दरियादिली देख खुश हो गए हैं। 

मैच की जहां तक बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन बनाए थे। सुनील नरेन ने 85 और अंगकृष रघुवंशी ने 54 रन की पारी खेली थी। आंद्रे रसेल ने 19 गेंद में 41 रन ठोके थे। 273 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत ने 25 गेंद में 55 और ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अर्धशतक जमाया था। 

Similar News