देश में कंडोम की कमी से बढ़ा HIV-AIDS का खतरा, सरकार से तत्काल सप्लाई की अपील

6 राज्यों में कंडोम की कमी के कारण HIV जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा;

Update:2015-01-30 00:00 IST
देश में कंडोम की कमी से बढ़ा HIV-AIDS का खतरा, सरकार से तत्काल सप्लाई की अपील
  • whatsapp icon
नई दिल्ली. सुरक्षित यौनसंबंध बनाना ही समझदारी की बात हैं। लेकिन इस समझदारी के बीच एक समस्या सामने आ खड़ी हुई हैं। देश के 6 राज्यों में कंडोम की कमी के कारण  HIV जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा और भी बढ़ गया हैं। भारत में पिछले कुछ महीनों से लगातार कॉन्डम के आयात ना होने से एचआईवी के खतरे ने अपना सर उठा लिया हैं। खास तौर से छ राज्यों में कॉन्डम की कमी पाई गई हैं जिसमें राजस्थान, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। 
 
मोदी शुरू करेंगे रीड इन इंडिया कैंपेन, वैलेंटाइन डे पर होगी शुरूआत!
 
सरकारी योजना के तहत बांटे जाने वाले कंडोम कम पड़ गए हैं, जिसकी वजह से देश के 6 राज्य कंडोम की कमी से जूझ रहे हैं। एचआईवी पीडितों की संख्या के मामले में  भारत विश्व में तीसरे पायदान पर हैं। देश में 2.1 मिलियन से भी ज्यादा लोग एचआईवी से ग्रस्त हैं, जिनके लिए एड्स को कंट्रोल करने का कार्यक्रम भी चलाया हुआ हैं। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में एड्स के सबसे ज्यादा मरीज हैं। 
 
लगातार भारत का मजाक उड़ा रही है अमेरि‍की मीडि‍या, जानि‍ए कैसे
 
सूचना के अनुसार देश में लगभग 7,50,000 लोग पूर्ण रुप से सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही फ्री दवाइयों और कॉन्डम पर निर्भर हैं। कॉन्डम कम होने की बजह से राज्यों में HIV का खतरा और बढ़ गया है। इन राज्यों में कंडोम सप्लाई करने वाली ग्रुप ने SACS को चिट्ठी लिखकर इस समस्या की सूचना दे दी गई हैं। पब्लिक हेल्थ कार्यक्रम के तहत कॉन्डम का वितरण करने वाली स्वास्थ्य समूह ने राज्य एड्स बचाव और नियंत्रण सोसायटी और दूसरे सरकारी विभागों से तत्काल सप्लाई करने की भी अपील की हैं। इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भी जानकारी दे दी गई हैं । 
 
नीचे की स्लाइड्स में पढिए, NACO के अधिकारियों ने क्या बात की इस मुद्दे पर -
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: