लगातार पांचवे दिन गिरा सेंसेक्स

सेंसेक्स तीन सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुआ।;

Update:2014-01-08 05:09 IST
लगातार पांचवे दिन गिरा सेंसेक्स
  • whatsapp icon
मुंबई. बंबई शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार पांचवें दिन जारी रहा और सेंसेक्स 94 अंक का और नीचे आ गया। कारोबार के अंतिम घंटे में इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा टाटा स्टील जैसी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स तीन सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुआ।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बेहतर रुख के साथ खुलने के बाद 20,890.48 अंक के उच्च स्तर तक गया। हालांकि, मुनाफावसूली का दौर चलने से अंत में यह 94.06 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,693.24 अंक पर बंद हुआ।
 
यह 17 दिसंबर, 2013 के बाद यह सेंसेक्स का निचला स्तर है। उस दिन सेंसेक्स 20,612.14 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 29.20 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
 
नीचे की स्लाइड्स में जाने सोने और चांदी के ताजा दाम-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: