संघ ने राजेश्‍वर सिंह को प्रचारक पद से हटाया, धर्मांतरण पर दिया था विवादित बयान

धर्मांतरण के मुद्दे पर सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।;

Updated On 2015-01-02 00:00:00 IST
संघ ने राजेश्‍वर सिंह को प्रचारक पद से हटाया, धर्मांतरण पर दिया था विवादित बयान
  • whatsapp icon

नई दिल्‍ली. आरएसएस ने धर्मांतरण मुद्दे पर मीडिया के सामने आए जागरण समिति के अध्‍यक्ष राजेश्‍वर सिंह को प्रचारक पद से हटा दिया है। सूत्रों के अनुसार आरएसएस राजेश्‍वर द्वारा  पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चलाए जा रहे घर वापसी के अभियान से खासा नाराज है।

धर्मांतरण पर सख्त हुई सरकार, कहा- नहीं बनेगा एकतरफा कानून

बता दें कि राजेश्वर सिंह धर्म जागरण समिति के पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के प्रमुख भी हैं।  बताया जाता है कि राजेश्वर सिंह के एटा में 2021 तक देश के सभी धर्मों के नागरिकों को हिंदू बनाने के बयान पर संघ ने कार्रवाई की है।

धर्मांतरण पर लगना चाहिए प्रतिबंधन, संसद बनाए सख्त कानून- प्रवीण तोगड़िया

दिसंबर में आगरा का धर्मातरण मामला गरमाने के बाद राजेश्वर सिंह ने 25 दिसंबर को अलीगढ़ में घर वापसी कार्यक्रम की घोषणा की थी। प्रशासन ने कार्यक्रम पर रोक लगा दी थी। हालांकि, वे अलीगढ़ के कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में थे। उसी समय उन्होंने एटा में मीडिया के सामने बयान दे दिया था कि 2021 तक सभी को  हदू बना दिया जाएगा।

कांग्रेस पूछेगी हम हिन्दू विरोधी तो नहीं, जनता को लुभाने के लिए करेंगे सुधार

इसके बाद सरकार मुश्किल में पड़ गई थी। संसद में कार्रवाई नहीं चल पा रही थी। बताया जा रहा है कि चर्चा है कि पीएम मोदी की नाराजगी के कारण उन्हें हटाया गया है। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में यह निर्णय लिया जाता है, मगर राजेश्वर सिंह के बयान के बाद से बिगड़ी स्थिति से केंद्र सरकार में भी कुछ लोग नाराज थे।

नीचे की स्लाइड्स में  जानिए, क्‍या कहते हैं राजेश्‍वर सिंह -    
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को 
फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: