Vastu Tips: किचन में भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो बढ़ सकती हैं परेशानियां

Vastu Tips: रसोई में टूटे बर्तन, दवाइयां, जूठे बर्तन, झाड़ू और कूड़ादान रखने से बचें। जानें किन गलतियों से घर में दरिद्रता और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती हैं।

Updated On 2025-11-27 21:40:00 IST

Vastu Kitchen Tips: घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र कई महत्त्वपूर्ण दिशानिर्देश देता है। इन्हीं में से एक है, रसोई घर यानी किचन का वास्तु। माना जाता है कि किचन सिर्फ भोजन बनाने की जगह नहीं है, बल्कि यह घर की समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली से सीधा संबंध रखता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार किचन में की गई कुछ मामूली गलतियां भी घर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं और आर्थिक तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं वे नियम जिन्हें किचन में कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।

किचन में टूटे बर्तन बनते हैं अशुभ संकेत

वास्तु के अनुसार रसोई में टूटे या चटके हुए बर्तन रखना बेहद अशुभ माना गया है। ऐसे बर्तन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर करते हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं। जिसके कारण-

  • समृद्धि रुक सकती है
  • कार्य बाधित हो सकते हैं
  • मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है

रसोई में दवाइयां रखने से बिगड़ता है स्वास्थ्य

कई घरों में सुविधा के लिए दवाइयां किचन में रख दी जाती हैं, लेकिन वास्तु में इसे बड़ा दोष माना जाता है। मान्यता है कि किचन में दवाइयां रखने से परिवार का स्वास्थ्य प्रभावित होता है

  • बीमारियां बार-बार सिर उठा सकती हैं
  • चिकित्सा खर्च बढ़ सकता है, जिससे आर्थिक दबाव आता है
  • दवाइयों के लिए हमेशा अलग कैबिनेट या सुरक्षित स्थान का उपयोग करना चाहिए।

जूठे बर्तन छोड़ना बन सकता है दुर्भाग्य का कारण

वास्तु शास्त्र में साफ-सफाई को सबसे बड़ा गुण माना गया है। अगर आप रात में जूठे बर्तन सिंक में छोड़ते हैं, तो यह आदत घर की सकारात्मक ऊर्जा को कम कर देती है। इसके प्रभाव-

  • लक्ष्मी कृपा में कमी
  • अचानक आने वाली आर्थिक रुकावटें
  • मानसिक शांति में बाधा
  • संभव हो तो रात में ही बर्तन साफ कर दें या कम से कम जूठे बर्तन पानी से धोकर रख दें।

किचन में झाड़ू और कूड़ादान नहीं होना चाहिए

किचन में झाड़ू और कूड़ादान रखना भी वास्तु में अशुभ माना गया है। कहते हैं कि इससे-

  • आर्थिक नुकसान
  • कर्ज बढ़ना
  • परिवार में अनबन
  • स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं
  • कूड़ादान को हमेशा रसोई से थोड़ा दूर, पश्चिम या दक्षिण दिशा की ओर रखना श्रेष्ठ माना गया है। झाड़ू को भी किचन में रखने से बचें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News