Shani Pradosh Vrat May 2025: 24 मई को रखा जाएगा शनि प्रदोष व्रत, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

अभी ज्येष्ठ माह चल रहा है और इसके कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 24 मई 2025, शनिवार को पड़ेगा। शनिवार को आने की वजह से इसे शनि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा। चलिए जानते है शनि प्रदोष व्रत की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त -

Updated On 2025-05-16 06:44:00 IST

Shani Pradosh Vrat May 2025 Time Puja Vidhi Aur Shubh Muhurat : सनातन धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है। प्रदोष व्रत में भगवान महादेव की विधिवत पूजा करने का विधान है। प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय में करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष मिलाकर कुल 2 बार प्रदोष व्रत पड़ता है। अभी ज्येष्ठ माह चल रहा है और इसके कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 24 मई 2025, शनिवार को पड़ेगा। शनिवार को आने की वजह से इसे शनि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा। चलिए जानते है शनि प्रदोष व्रत की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त -

शनि प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त -24 मई 2025

पंचांग के अनुसार, शनि प्रदोष व्रत 24 मई 2025, शनिवार त्रयोदशी तिथि पर शाम 7 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ होगा। वहीं, इसका समापन 25 मई 2025 रविवार को दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर होगा। इस दौरान प्रदोष काल का शुभ समय 24 मई शाम 07:10 से रात्रि 09:13 तक रहेगा।

शनि प्रदोष व्रत पूजा विधि - 24 मई 2025

शनि प्रदोष व्रत वाले दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। इसके पश्चात स्वच्छ वस्त्र पहनें और घर के पूजा स्थल को स्वच्छ करें। अब मंदिर में दीपक प्रज्ज्वलित करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें और शिवालय जाकर गंगाजल से महादेव का अभिषेक करें। भोलेनाथ को पुष्प अर्पित करें। साथ में माता पार्वती और भगवान गणेश की भी वंदना करें। अब भोलेनाथ को सात्विक चीजों का भोग लगाएं। अब आरती करें और शिव मंत्रों का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News