Surya Gochar 2025: 15 जून को होगा सूर्यदेव का राशि परिवर्तन, धनु समेत 3 राशियों की होगी चांदी

सूर्यदेव आगामी 15 जून 2025, रविवार को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे है। यहां वे करीब एक महीने तक वास करेंगे, इसके पश्चात दूसरी राशि में चले जाएंगे। सूर्यदेव का यह गोचर चुनिंदा 3 राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी रहेगा। चलिए जानते है-

Updated On 2025-06-05 06:56:00 IST

Surya Gochar Impact on Zodiac Sign : ज्योतिष में सूर्यदेव को ग्रहों के राजा कहा गया है। सूर्यदेव समय-समय पर राशि परिवर्तन करते है, जिससे संपूर्ण राशिचक्र प्रभावित होता है। इसी कड़ी में अब सूर्यदेव आगामी 15 जून 2025, रविवार को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे है। यहां वे करीब एक महीने तक वास करेंगे, इसके पश्चात दूसरी राशि में चले जाएंगे। सूर्यदेव का यह गोचर चुनिंदा 3 राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी रहेगा। चलिए जानते है-

मिथुन राशि -

सूर्यदेव मिथुन राशि में ही प्रवेश कर रहे है। ऐसे में इन जातकों की आमदनी में इजाफा देखने को मिलेगा। कारोबारी जातकों को अच्छी डील्स मिलेंगी। नौकरी पेशा जातकों के लिए यह अच्छा समय रहेगा। पेरेंट्स के सहयोग से कुछ कठिन कार्य सरल हो जाएंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि -

सूर्य गोचर के प्रभाव से सिंह राशि वाले जातक भी लाभान्वित होंगे। इन जातकों की आर्थिक स्थिति में अकस्मात बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। खर्च नियंत्रण कर पैसे की बचत करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन पहले से अधिक मधुर होने जा रहा है। नौकरी परिवर्तन के योग है।

धनु राशि -

धनु राशि वालों के लिए सकारात्मक परिवर्तन के योग है। सूर्य गोचर प्रभाव से इन जातकों को नौकरी और कारोबार, दोनों में ही धन लाभ होने के संकेत है। कारोबार के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आमदनी बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सेहत में सुधार होगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News