कभी नहीं होगी धन की कमी, ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नियमित रूप से करें ये काम, भरी रहेगी तिजोरी

ब्रह्म मुहूर्त में उठना बहुत ही शुभ माना जाता है, अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर प्रति दिन ये काम जरूर करना चाहिए।

By :  Desk
Updated On 2024-01-12 13:07:00 IST
Morning Upay mantras

(रुचि राजपूत)

Brahma Muhurat Upay : आज भी हमारे घर में बुजुर्ग सुबह जल्दी उठते हैं। उसके पीछे वह कई कारण भी देते हैं। हमारे शास्त्रों में सुबह सूर्य उदय से पहले के समय को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है। कुछ लोग इसे अक्षय मुहूर्त के नाम से भी जानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस मुहूर्त में कोई भी काम करने से सफलता मिलती है। आइए हम जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से कि अक्षय मुहूर्त में उठकर हमें क्या-क्या करना चाहिए। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि अगर कोई शुभ मुहूर्त है नहीं और आप उस काम को  ब्रह्म मुहूर्त में करते हैं तो आपका काम सफलता पूर्वक हो जाएगा। ब्रह्म मुहूर्त का समय सबह 4 बजे से 5:30 बजे के बीच माना जाता है।

1. देवी लक्ष्मी का वास
अगर आप भी ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं तो आपके घर में मां लक्ष्मी का वास हो सकता है। माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है, जिस घर में माता लक्ष्मी की कृपा होती है वहां कभी भी दरिद्रता नहीं आती है। 

2. मंत्र जाप का फायदा
ब्रह्म मुहूर्त में मंत्रों का जाप करने से भी कई इच्छाओं की पूर्ति होती है। ब्रह्म मुहूर्त में नहाने के बाद विधि-विधान से पूजा पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में प्रसन्नता आएगी। सबसे पहले 'ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च। गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु॥' इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

3. दूसरा मंत्र
इस मंत्र का जाप आंखें बंद करके करना चाहिए। 'ब्रह्म मुहूर्त में 'कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्' का भी जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करते हुए अपनी हथेलियों को देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से धन लाभ का योग बनता है। शास्त्रों के अनुसार, इन दोनों मंत्रों के जाप करने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Tags:    

Similar News