18 साल बाद मीन राशि में बन रही 3 ग्रहों की युति, 3 राशि के जातकों के लिए माना जा रहा बेहद शुभ

Sun Rahu and Venus Yuti : मीन राशि में शुक्र, सूर्य और राहु की युति बनेगी। मीन राशि में इन तीन ग्रहों की यह युति 18 वर्षों के बाद बन रही है। इस युति का कई राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन सी युति को लाभ होगा।

By :  Desk
Updated On 2024-03-27 21:53:00 IST
3 grahon ki yuti

Sun Rahu and Venus Yuti : हमारे जीवन में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का फर्क पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन, युति और योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। शुक्र ग्रह को धन, वैभव और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह 31 मार्च 2024 को मीन राशि में गोचर करेंगे। यहां पर पहले ही राहु और सूर्य विराजमान हैं। इस तरह से मीन राशि में शुक्र, सूर्य और राहु की युति बनेगी। मीन राशि में इन तीन ग्रहों की यह युति लगभग 18 वर्षों के बाद बनी है। इस युति का लाभ कुछ राशि के जातकों को मिलेगा। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे से कौन सी हैं वे राशि। 

1. वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए मीन राशि में शुक्र, सूर्य और राहु की युति बहुत ही लाभकारी साबित होगी। इस राशि के जातकों को आय और लाभ का भाव बनेगा। आपको अपने काम में सफलता मिल सकती है। व्यापार और निवेश में फायदा होगा।

2. मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग लाभकारी है। आपको नौकरी और कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। बेरोजगार को नौकरी मिल सकती है वहीं, जिन लोगों की जॉब में संकट है उनके लिए नए मौके मिलेंगे।

3. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए योग बेहतरीन साबित हो सकता है। इससे पैतृक संपत्ति से धन मिल सकता है। आय के साधन बढ़ने के आसार हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ समय बीता सकते हैं।

(रुचि राजपूत)

Similar News