महाशिवरात्रि पर 11 साल बाद विशेष संयोग: बाबा महाकाल और काशी विश्वनाथ पहुंचे लाखों श्रद्धालु, जानें पूजा विधि और मुहूर्त
Mahashivratri worship method: महाशिवरात्रि उज्जैन के महाकाल मंदिर, काशी के विश्वनाथ धाम, खंडवा के ओंकारेश्वर, रायसेन के भोजपुर और पचमढ़ी में चौरागढ़ महादेव मंदिर लाखों श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। सीहोर के कुबरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव जारी है।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-03-08 11:32:00 IST
Mahashivratri worship method: महाशिवरात्रि को लेकर आज शिवभक्तों में खास उत्साह है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से लेकर काशी विश्वनाथ तक सभी शिवधाम श्रद्धालुओं से गुलजार हैं। शिव अभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। 11 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब महाशिवरात्रि शुक्रवार को मनाई जा रही है।
देवघर (झारखंड)
#WATCH देवघर, झारखंड: महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। pic.twitter.com/4BoUljRPx3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2024
#WATCH प्रयागराज (यूपी): श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि के अवसर पर संगम घाट पर पूजा और स्नान किया। pic.twitter.com/DBWqkNSr0M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2024