Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन इस खास पेड़ की पूजा, बचाएगा शनि के कुप्रभाव से, हर कष्ट से मिलेगी मुक्ति

Shaniwar Ke Upay : शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित किया गया है, इस दिन किए जाने वाले उपाय आपको शनि की कुदृष्टि से बचा सकते हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-03-09 08:12:00 IST
shaniwar ke upay

(रुचि राजपूत)

Shaniwar Ke Upay : शनि देव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है, जो व्यक्ति जैसा कर्म करता है उसे वैसा ही फल प्राप्त होता है। अगर आप शनि की कुदृष्टि से बचना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपके ऊपर शनि देव का आशीर्वाद बना रहे तो शनिवार के दिन इस खास पेड़ की पूजा करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। वह कौन सा पेड़ है इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे।

1. शमी के पेड़ की पूजा
अगर कोई व्यक्ति शनिवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा करता है, तो इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं, और कुंडली में मौजूद अशुभ शनि ग्रह की स्थिति शुभ होने लगती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शमी के वृक्ष में शनि देव का वास होता है।

2. मन लगाकर करें पूजा
जो व्यक्ति शनिवार के दिन मन लगाकर शनि देव और शनि के वृक्ष की पूजा करता है, शमी के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करता है। उसे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और उसके सारे दुख कम होने लगते हैं।

3. भगवान शिव की मिलती है कृपा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शमी के पेड़ से भगवान शिव का भी संबंध है। जो व्यक्ति शनिवार के दिन शमी के वृक्ष की पूजा करता है उसे महादेव और शनि देव दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

4. सरसों के तेल का दीपक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति शनिवार के दिन शमी के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलता है उसे शनि की साढ़ेसाती और ढैया के प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

5. दूर होगी आर्थिक तंगी
अगर शनिवार के दिन जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं और शमी के वृक्ष की जड़ में एक सुपारी और सिक्का अर्पित कर दें, तो आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और अगर शमी की जड़ में काली उड़द चढ़ाते हैं तो कर्ज से छुटकारा मिलता है।

Similar News