Shaniwar Ke Upay: शनिदेव को प्रसन्न करने के ये हैं 6 चमत्कारी उपाय, शीघ्र मिलती है सफलता

न्याय के देवता शनिदेव के लिए सनातन धर्म में शनिवार का दिन नियत है। इस दिन शनिदेव की विधिवत पूजा करने पर कुंडली में चल रहा शनिदोष दूर होता है। शनिदेव ही एकमात्र ऐसे देव

By :  Desk
Updated On 2024-12-14 07:25:00 IST
न्याय के देवता शनिदेव के लिए सनातन धर्म में शनिवार का दिन नियत है।

Shani Dev Ko Khush Karne Ke Upay: न्याय के देवता शनिदेव के लिए सनातन धर्म में शनिवार का दिन नियत है। इस दिन शनिदेव की विधिवत पूजा करने पर कुंडली में चल रहा शनिदोष दूर होता है। शनिदेव ही एकमात्र ऐसे देव है, जो जातकों को उसके कर्म के आधार पर फल और दंड देते है। यदि शनि की टेढ़ी नजर जातक पर पड़ जाए, तो उसे लेने के देने पड़ जाते है। इसलिए शनिदेव को प्रसन्न करना जरुरी है। चलिए जानते है इसके कुछ उपाय- 

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
(Shani Dev Ko Khush Karne Ke Upay)

- शनिवार के दिन गरीबों और जरुरतमंदो को दान करें और उसकी हरसंभव मदद करें। यदि आप अपने जीवन में इस तरह के पुण्य कार्य नियमित करते है, तो शनिदेव शीघ्र अपने भक्तों पर प्रसन्न होते है। ध्यान दें, दान में काले चने, काले तिल, उड़द दाल और स्वच्छ कपड़े दिए जा सकते है। 

- जीवन में चल रही आर्थिक तंगी, नौकरी में परेशानी और व्यापार में हानि  ...तो शनिवार के दिन सुबह नहाने के बाद शनि यंत्र की पूजा करें। यह उपाय करने से आपके जीवन में चल रही नौकरी, व्यापार और गृह क्लेश जैसी परेशानियां दूर होंगी। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि देखने को मिलेगी। 

- शनिवार के दिन शनि मंत्र का जाप करना अच्छा माना गया है। कहते है, इससे शनिदेव शीघ्र प्रसन्न होते है और जीवन में चल रहे कष्ट दूर होने लगते है। 

- शनिदेव को प्रसन्न रखने के लिए शनिवार के दिन कुत्तों को खाना खिलाएं और संभव हो तो नियमित करें। यह उपाय शनिदेव कृपा के लिए विशेष है। 

- शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनिदेव शीघ्र प्रसन्न होते है। बताया जाता है कि, बजरंग भक्तों पर शनि कभी दुष्प्रभाव नहीं डालते है। 

- शिवलिंग पर तिल डालकर जल अर्पित करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते है। इस उपायों को करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि खुशहाली आती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News