Ram Navami Special Wishes: रामनवमी के मौके पर अपने करीबियों को खास अंदाज में करें विश, जानिए पूजा का मुहूर्त

Ram Navami 2024: भगवान राम के जयंती का त्योहार रामनवमी इस वर्ष 17 अप्रैल (बुधवार) को मनाया जाएगा। सनातन धर्म में राम नवमी का बहुत बड़ा महत्व है।

By :  Desk
Updated On 2024-04-16 18:10:00 IST
Ram Navami का त्यौहार इस साल 17 अप्रैल को मनाया जाएगा।

Ram Navami 2024: रामनवमी को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जयंती के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस त्यौहार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल रामनवमी को मनाने का मुहूर्त और इस अवसर पर अपने करीबियों को भेजने वाले संदेश...

पूजा का मुहूर्त 
जानकारी के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट से शुरू हो जाएगी। इसके बाद 17 अप्रैल को सुबह 11:03 से दोपहर 1:38 बजे तक पूजा का मुहूर्त रहेगा।

करीबियों को खास अंदज में करें विश

  1. "आपको और आपके परिवार वालों को समृद्ध राम नवमी की शुभकामनाएं!"
  2. “भगवान राम आपको सुख,अच्छा स्वास्थ्य और धन प्रदान करें। राम नवमी की शुभकामनाएँ!”
  3. “इस राम नवमी आपका प्रत्येक दिन मां के आशीर्वाद से रोशन हो। इस विशेष पर्व की आपको शुभकामनाएं!”
  4. “आपको सुखी और समृद्ध राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह अवसर आपके जीवन को सकारात्मकता और शांति से भर दे।”
  5. “आपको और आपके समस्त प्रियजनों को राम नवमी के पर्व की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं! इस राम नवमी भगवान राम की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।”
  6. “इस राम नवमी के शुभ अवसर पर भगवान राम आपको सफलता और खुशी का आशीर्वाद दें। शुभ राम नवमी!”
  7. “प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद आपके सभी प्रयासों में विजय प्राप्त करने के लिए आपका मार्गदर्शन करे। शुभ राम नवमी!”
  8. “इस त्योहार की भावना आपको सकारात्मकता और आशा की शक्ति की याद दिलाती है। राम नवमी की शुभकामनाएँ!”

Similar News