किस्मत का मिलेगा पूरा साथ, मकर संक्रांति पर करें 4 ज्योतिष उपाय

मकर संक्रांति के त्योहार को विशेष महत्व दिया जाता है। लोग आस्था की डूबकी लगाने के लिए अगल-अलग तीर्थ स्थलों पर भी जाते हैं। मकर संक्रांति के त्योहार पर दान करने से विशेष लाभ मिलता है।

By :  Desk
Updated On 2024-01-08 11:42:00 IST
Makar Sankranti 2024 Upay

(Keerti Rajpoot)

Makar Sankranti 2024 Upay : सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। इस बार मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में आस्था की डूबकी लगाते हैं और दान करते हैं। इस बार सू्र्य, धुन राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य की विशेष पूजा की जाती है। ऐसा करने से विशेष लाभ मिलता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के मौके पर चार कौन से ऐसे उपाय हैं, जिन्हे करने से आपको आर्थिक फायदा पहुंच सकता है। 

सूर्य को दें अर्घ्य 
मकर संक्रांति के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर छोड़ देना चाहिए। इस दिन लाल वस्त्र पहनने चाहिए। जब सूर्य को जल अर्पण करें तो उसमें लाल फूल, कुमकुम मिला लें। सूर्य के मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें।

पिता को दें सम्मान 
कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होने से जिंदगी में कई सफलताएं मिलती हैं। सूर्य को मजबूत करने के लिए अपने पिता की सेवा और सम्मान करें। अपने पिता को लाल वस्त्र का दान करें। ऐसा इसलिए की सूर्य को पिता का कारक माना जाता है। 

जरूरतमंद को दान
मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान करते हैं। इस दिन के दान को विशेष माना जाता जाता है। दान किसी जरूरत मंद इंसान को ही करें। दान में फल, वस्त्र, गुड़, शहद या फिर मूंगफली दें। 

सूर्य मजबूत करने का उपाय
ज्योतिषियों के अनुसार, मकर संक्रांति के मौके पर लाल रंग के धागे में चांदी का लॉकेट बजरंग बली को पहनाएं। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य का स्थान मजबूत होता है। ऐसा करना व्यापार और करियर के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Tags:    

Similar News