मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें दान, जीवन में कभी नहीं आएगी को समस्या

धार्मिक मान्यताएं हैं कि मकर संक्राति के दिन सूर्य की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस दिन दान पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है।

By :  Desk
Updated On 2024-01-04 09:11:00 IST
Makar Sankranti 2024 Daan

(कीर्ति राजपूत)


Makar Sankranti 2024 : हर साल जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब उस समय मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। इस बार मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2024, सोमवार के दिन मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में इस दिन पूजा पाठ, जप तप और दान पुण्य करने का विधान है। इसके अलावा मकर संक्रांति पर पितरों का तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है। मकर संक्रांति के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र नदियों में डुबकी लगाकर दान पुण्य करते हैं और सूर्य की पूजा अर्चना करते हैं। भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार अगर आप भी अपने पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार पूजा पाठ के बाद इन चीज़ों का दान करें ये आपके लिए बहुत शुभ होगा।

राशि के अनुसार करें दान

-मेष राशि
मेष राशि के लोगों को मकर संक्रांति तिथि पर लाल मिर्च, लाल वस्त्र और मसूर की दाल का दान करना चाहिए।

-वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक मकर संक्रांति पर सफ़ेद तिल के लड्डू, सफेद रंग के वस्त्र, चावल और चीनी का दान करें तो यह उनके लिए शुभ होगा।

-मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन हरी सब्ज़ियां, मौसमी फल और साबुत मूंग का दान कर सकते हैं।

-कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन ज़रूरतमंद लोगों को सफेद वस्त्र और घी का दान करना चाहिए।

-सिंह राशि
सिंह राशि के जातक मकर संक्रांति पर ज़रूरतमंद व्यक्ति को गुड़ की चिक्की, शहद और मूंगफली का दान कर सकते हैं।

-कन्या राशि
कन्या राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन मूंग दाल की खिचड़ी बनाकर ज़रूरतमंद लोगों को भोजन कराएं ऐसा करना कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ होगा। 

-तुला राशि
तुला राशि के जातक मकर संक्रांति पर सफेद वस्त्र, मखाना, चावल, चीनी और सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें तो यह उनके लिए शुभ होगा।

-वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन मूंगफली गुड़ और लाल रंग के गर्म कपड़े ज़रूरतमंद लोगों को दान कर सकते हैं।

-धनु राशि
धनु राशि के जातक मकर संक्रांति पर ज़रूरतमंद लोगों को पीले रंग के वस्त्र, केले, बेसन और चने की दाल का दान कर सकते हैं।

-मकर राशि
मकर राशि के जातक मकर संक्रांति पर काले तिल से बने लड्डू और कंबल ज़रूरतमंद लोगों को दान करें, तो यह उनके लिए बेहद शुभ होगा।

-कुम्भ राशि
कुंभ राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन ज़रूरतमंद लोगों को ऊनी कपड़े, सरसों का तेल, चमड़े के जूते या चप्पल आदि का दान करना चाहिए।

-मीन राशि
मीन राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन पीली सरसों, चने की दाल या मौसमी फलों का दान करना बहुत शुभ होगा।

Tags:    

Similar News