महाशिवरात्रि पर घर लाएं 3 चीजें, धन-दौलत में होगी बढ़ोत्तरी, मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

Mahashivratri Upay : शिव पुराण के अनुसार जो भक्त महाशिवरात्रि के दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा करता है, उसके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। इस दिन कुछ खास चीजें घर लाना शुभ होता है।

By :  Desk
Updated On 2024-02-26 09:28:00 IST
Mahashivratri 2024 Upay

(रुचि राजपूत)

Mahashivratri Upay 2024 : 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है, शिवरात्रि का पर्व हर साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दर्शी के दिन व्रत और पूजा पाठ करके मनाया जाता है। इस दिन शिवलिंग की पूजा और रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व माना जाता है, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती वैवाहिक जीवन में बंधे थे। इस दिन भगवान शंकर को कई तरह की चीज अर्पित करने से उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। ज्योतिष दृष्टि से देखा जाए तो महाशिवरात्रि का दिन अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया है इस दिन दान आदि करना पुण्य का कार्य माना जाता है। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से कि महाशिवरात्रि पर कौन सी वस्तुएं घर में लाना शुभ होगा।

महाशिवरात्रि पर घर में क्या लाना शुभ होगा

1. तांबे का कलश 
महाशिवरात्रि के दिन तांबे का कलश घर लाना और उस कलश से भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि जिन घरों में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं, वहां तांबे के कलश से शिवलिंग पर जल चढ़ाना उत्तम होता है। महाशिवरात्रि पर कलश लाने से घर में शुद्धता और पवित्रता का सकारात्मक संचार होता है।

2. नंदी महाराज
इस दिन नंदी महाराज की मूर्ति का गृह प्रवेश करना अत्यंत शुभ माना गया है, क्योंकि महादेव को नंदी महाराज अति प्रिय हैं और नंदी उनके परम भक्त हैं। नंदी महाराज की मूर्ति घर में स्थापित करने से देवों के देव महादेव अत्यधिक प्रसन्न होते हैं और घर में आने वाली हर समस्याओं को टाल देते या अपने ऊपर ले लेते हैं।

3. पारद या रत्नों से बने शिवलिंग
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक किए बिना महाशिवरात्रि का पर्व पूर्ण नहीं होता। ज्योतिष विद्वानों का मानना है कि जिनकी कुंडली में ग्रह शांति नहीं है या ग्रह से जुड़ी समस्याएं परेशान कर रही हैं तो इस दिन रत्नों या पारद के शिवलिंग को घर ले आना शुभ माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन अपने घर के मंदिर में शिवलिंग की विधि विधान से पूजा अर्चना करें और इस दिन के बाद प्रतिदिन रत्न जड़ित या पारद के शिवलिंग की प्रत्येक दिन पूजा करें। आपकी ग्रह संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी, घर में बरकत बनी रहेगी और धन दौलत में लाभ मिलेगा।

Similar News