विवाह में आ रही अड़चन, माघी पूर्णिमा पर करें तुलसी से जुड़ा उपाय, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Magh Purnima 2024: सनातन धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को बेहद ख़ास माना जाता है। अमावस्या और पूर्णिमा तिथि प्रत्येक माह में एक बार आती है। माघ के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा कहा जाता है।

By :  Desk
Updated On 2024-02-18 08:40:00 IST
Maghi Purnima 2024 ke upay

(रुचि राजपूत)

Magh Purnima 2024 : इस वर्ष माघ माह की पूर्णिमा तिथि 24 फरवरी 2024 को पड़ रही है। हिन्दू धार्मिक पुराणों के अनुसार माघ पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान के साथ पूजा करने से व्यक्ति को सुख सौभाग्य प्राप्त होता है। इसके अलावा इस दिन तुलसी पूजन करने का भी विधान है। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति माघ पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर विधिवत पूजा पाठ करता है। उसकी सभी कामनाएं पूर्ण होती है। तो चलिए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से कि माघ पूर्णिमा के दिन किस विधि से पूजा पाठ करना चाहिए।

माघ पूर्णिमा पर ऐसे करें तुलसी पूजन
माघ पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। 
इसके बाद व्रत का संकल्प लें और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। 
किसी साफ स्वच्छ स्थान पर आसन रखकर रंगोली बनाएं और माता तुलसी को उस पर विराजित करें। 
इसके बाद अक्षत और रोली से पूजा अनुष्ठान करना प्रारंभ करें। इस दिन माता तुलसी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
माता तुलसी की पूजा करने के बाद 11 बार परिक्रमा अवश्य करें। 
आख़िर में आरती करें और सभी को प्रसाद वितरित करें। 
माघ पूर्णिमा के दिन भजन कीर्तन करना बेहद शुभ माना जाता है।

माघ पूर्णिमा पर तुलसी पूजन का महत्व
माघ पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन करने से विवाह में आ रही परेशानियों दूर होती है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलते हैं। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी भी प्राप्त हो सकता है। माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से ही सभी ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।

Similar News