Laddu Gopal Ke Bhog: माखन-मिश्री के अलावा इन भोग से प्रसन्न होते हैं लड्डू गोपाल, जन्माष्टमी पर करें अर्पित

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह तिथि 26 अगस्त 2024 सोमवार के दिन मनाई जायेगी। इस दिन भगवान श्

By :  Desk
Updated On 2024-08-21 06:10:00 IST
जन्माष्टमी का पर्व प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।

Laddu Gopal Ke Bhog: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह तिथि 26 अगस्त 2024 सोमवार के दिन मनाई जायेगी। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरुप की पूजा की जायेगी। इस त्यौहार को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में बनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस तिथि में ही भगवान श्री कृष्ण अवतरित हुए थे। इस दिन भगवान श्री कृष्ण को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। चलिए जान लेते है लड्डू गोपाल जी को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर किन चीजों का भोग लगाना शुभ माना गया है। 

लड्डू गोपाल के भोग 
(Laddu Gopal Ke Bhog)

  • - जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए 'माखन मिश्री' का भोग अवश्य लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग अर्पित करने से साधक का जीवन सुख-समृद्धि और खुशियों से भर जाता है। 
  • - जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए भोग में 'धनिया की पंजीरी' भी अर्पित कर सकते है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक निया की पंजीरी अर्पित करने से भगवान प्रसन्न होते है। साथ ही परिवार में पैसे से जुड़ी तंगी भी दूर होती है। 
  • - जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए भोग में 'चरणामृत' अर्पित करना न भूलें। दरअसल, चरणामृत के बिना भोग अधूरा माना जाता है। 

भोग मंत्र 
(Bhog Mantra)

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित करते वक्त "त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।, गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।" मंत्र का जाप करें। इसका अर्थ है कि प्रभु जो भी मेरे पास है, वो सब आप ही का दिया हुआ है, और इसी को आपको ही अर्पित कर रहे है। इस भोग को स्वीकार करें।

Similar News