धर्म संस्कृति: होलिका दहन पर करें कपूर के 3 उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत, बीमारी से मिलेगी मुक्ति

Holika Dahan 2024 : भारत वर्ष में होली के त्योहार को सबसे शुभ त्योहारों में से एक माना जाता है। होली का त्योहार भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रेम का प्रतीक है। रंगों वाली होली के ठीक एक दिन पहले छोटी होली जिसे होलिका दहन कहते हैं, मनाई जाती है।

By :  Desk
Updated On 2024-03-23 16:45:00 IST
holika dahan kapoor ke upay

(रुचि राजपूत)

Holika Dahan 2024 : हिन्दू धर्म में होली का त्योहार बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रंगों वाली होली के ठीक एक दिन पहले ही होलिका दहन किया जाता है। जिसे छोटी होली भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन कपूर के कुछ उपाय करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और घर के वातावरण में शुद्धता आती है। इस वर्ष छोटी होली 24 मार्च रविवार के दिन मनाई जा रही है। तो चलिए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे से कपूर की कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 
होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस वर्ष होलिका दहन 24 मार्च को रविवार के दिन किया जाएगा, और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:13 से 12:27 तक रहने वाला है। होलिका दहन के लिए 1:14 मिनट का समय मिलेगा, इस दौरान धार्मिक गतिविधियां कर सकते हैं।

कपूर के उपाय 
-1. होलिका दहन के दिन कपूर लेकर उसमें थोड़ा सा घी डाल लें। इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए इसे जलाएं और अपने घर के प्रत्येक कोने में घुमाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी, साथ ही जीवन में सकारात्मकता आएगी।

-2. होलिका दहन वाले दिन कपूर के साथ गुलाब की पंखुड़ियां जलाएं और इसे अपने पूरे घर में घूमा लें। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहेगी।

-3. यदि आप या आपके घर में कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो होलिका दहन वाले दिन कपूर के साथ 10 नीम की पत्ती, 6 लौंग लेकर बीमार व्यक्ति के ऊपर से 7 बार घुमा लें, और इसे होलिका की अग्नि में डाल आएं, ऐसा करने से जल्दी ही बीमारी से मुक्ति प्राप्त होगी।

Similar News